---विज्ञापन---

दिल्ली में कैसे पहुंचा 52.3 डिग्री तापमान? केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल तो मौसम विभाग बोला- करेंगे जांच

Delhi Weather Forecast Update : पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस बीच बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। आखिर दिल्ली का पारा इतना कैसा पहुंच गया।

Kiran Rijiju Statement Delhi Temperature : देश में एक तरफ भीषण गर्मी को लेकर हाहाकार मचा हुआ तो दूसरी तरफ दिल्ली के तापमान को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि दिल्ली में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की बहुत कम संभावना है। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। इस पर मौसम विभाग ने कहा कि इस मामले की जांच करेंगे।

दिल्ली के मुंगेशपुर स्वचालित मौसम स्टेशन ने बुधवार को अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, जोकि देश का सबसे अधिक पारा था। इसके बाद आईएमडी ने मुंगेशपुर का नया तापमान जारी किया, जो 52.9 डिग्री था। भीषण गर्मी को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ये कैसे हो सकता है?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : 128 साल बाद प्रयागराज सबसे गर्म, हरियाणा में पारा 48.8 डिग्री, जानें देश का कैसा है मौसम

---विज्ञापन---

केंद्रीय मंत्री बोले- आधिकारिक नहीं है यह तापमान 

किरेन रिजिजू ने कहा कि यह तापमान आधिकारिक नहीं है। दिल्ली में 52.3 डिग्री सेल्सियस पारा पहुंचने की संभावना काफी कम है। इसे लेकर आईएमडी की ओर जांच पड़ताल की जाएगी। जल्द ही इसकी आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। उन्होंने आईएमडी के वरिष्ठ अधिकारियों को मुंगेशपुर मौसम केंद्र के डेटा को सत्यापित करने का काम सौंपा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : दिल्ली में दोपहर 12 से 3 बजे तक मजदूरों की रहेगी छुट्टी, सैलरी मिलेगी पूरी, भीषण गर्मी के बीच LG का बड़ा ऐलान

---विज्ञापन---

मौसम विभाग ने कहा- डेटा की हो रही है जांच

आईएमडी के अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान यह तो सेंसर में त्रुटि या स्थानीय कारणों की वजह से हो सकता है। दिल्ली एनसीआर के अन्य मौसम केंद्रों की तुलना में यह पारा एकदम अलग और असामान्य लग रहा है। इस डेटा की जांच करने के लिए एक टीम को मुंगेशपुर मौसम केंद्र भेजा गया है।

First published on: May 30, 2024 08:39 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola