दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के काम में तेजी देखी जा रही है। इसका निर्माण कई सेक्शन में किया जा रहा है। अभी लगातार वडोदरा पैकेज से जुड़े अपडेट सामने आ रहे हैं, क्योंकि वडोदरा में कई सेक्शन में काम किया जा रहा है। जिनमें से लगभग ज्यादातर का काम पूरा कर लिया गया है। हाल ही में पैकेज 26 के काम का अपडेट सामने आया है। यह पैकेज गुजरात से मध्य प्रदेश तक सफर को आसान बना देगा। इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के लोगों को सीधा फायदा होगा।
नया अपडेट क्या है?
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का काम कई सेक्टर्स में किया जा रहा है। पिछली बार हमने 30 और 27 पैकेज का अपडेट दिया था। इस बार इस एक्सप्रेसवे के पैकेज 26 का ताजा अपडेट सामने आया है। यह पैकेज भीमपुरा से गुजरात और मध्य प्रदेश सीमा तक फैला हुआ है। मौजूदा काम की रफ्तार को देखा जाए, तो इस हिसाब से इस पैकेज को पूरा होने में लगभग 12 महीने का समय और लग सकता है। वहीं, वडोदरा तक के सभी दूसरे पैकेज लगभग तैयार किए जा चुके हैं। इस एक्सप्रेसवे का मध्य प्रदेश वाला खंड पहले से ही शुरू किया जा चुका है। जैसे ही 26वां पैकेज पूरा होगा, इससे गुजरात से मध्य प्रदेश तक की कनेक्टिविटी में बढ़ोतरी हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: PMKVY 4.0: 9 साल में 1.60 करोड़ से ज्यादा युवाओं को मिली ट्रेनिंग, ‘स्किल इंडिया डिजिटल हब’ ने कैसे सुधारा कौशल?
पैकेज 26 लिमखेड़ा से मध्य प्रदेश-गुजरात बॉर्डर तक तक जाता है, जो 30 किलोमीटर तक लंबा है। पैकेज नंबर 27 तक का लगभग काम पूरा हो चुका है। पिछले 4 महीनों में इस पैकेज पर पहाड़ी इलाके को काटने का काम पूरा किया जा चुका है। अब इस पैकेज पर अब काम शुरू किया जा चुका है। इस एक्सप्रेसवे पर बन रहे ब्रिज के भी दो हिस्सों पर काम किया जा रहा है, जिसमें से एक पर अभी पिलर खड़े कर दिए गए हैं। इस पैकेज में अभी कुछ हिस्से पर पहाड़ी की कटिंग का काम किया जा रहा है।
12 घंटे में होगा सफर
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की लंबाई 1380 किलोमीटर है। इसके शुरू होने से दिल्ली से मुंबई पहुंचने में 24 घंटे से कम होकर 12 घंटे में तय किया जा सकेगा। इस एक्सप्रेसवे के पूरे हिस्सों को 2026 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
ये भी पढ़ें: दिशा सालियान मामले में पहले किया बचाव, अब मांगा आदित्य ठाकरे का इस्तीफा; कैसे बदले संजय गायकवाड़ के सुर?
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
3 mins agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
1 hr agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
2 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
4 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
4 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
6 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
6 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
7 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
9 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines