Delhi Mumbai Expressway Accident-(विशाल अंगरीश): दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिमबास गांव के पास हुआ। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 6 सफाई कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 5 अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 10:00 बजे हुआ, जब करीब 11 सफाई कर्मचारी एक्सप्रेसवे पर सफाई कार्य कर रहे थे।
पिकअप हुआ कंट्रोल से बाहर
शनिवार की सुबह थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने सफाई कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 कर्मचारियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल कर्मचारियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
यह भी पढ़ें: सीमा हैदर को मिली पाकिस्तान से धमकी! वकील एपी सिंह ने राष्ट्रपति से मांगी है नागरिकता
स्थानीय लोगों ने की मदद
इस हादसे केस बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और घायलों की मदद करने के लिए आगे आए और अस्पताल पहुंचाया। सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई और जाम जैसे हालात बन गए। एंबुलेंस, रोड सुरक्षा एजेंसी के वाहन और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। हादसे की भयावहता ऐसी थी कि आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। घटना इतनी भयावह थी कि खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। लोग इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं और मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं।
मृतकों की पहचान बाकी
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की ओर से बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से हादसे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा। यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर होने वाली दुर्घटनाओं की कड़ी में एक और दुखद घटना है। इससे पहले भी इस एक्सप्रेसवे पर कई बार घने कोहरे, तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसे हो चुके हैं। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और एक्सप्रेसवे पर कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। प्रशासन ने हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात को नियंत्रित किया और घटनास्थल को खाली कराया। घायलों के इलाज और मृतकों के परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है।
यह भी पढ़ें: कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी क्या? पाकिस्तान के खिलाफ धड़ाधड़ 5 फैसले
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
2 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
4 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
5 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
6 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
7 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
8 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
8 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
10 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
13 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines