News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
कैबिनेट में दिल्ली मित्र ऐप को पास किया गया है। आम लोग इस पोर्टल पर सीधा अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को ऐप का सुझाव आम लोगों ने दिया था, जिसे कैबिनेट में मंजूरी दी गई। इस एप के जरिए आम लोग सीधे अपनी शिकायतें दर्ज कर पाएंगे। दिल्ली सरकार यह कदम पीपल सेंट्रिक पॉलिसी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम फैसला है।
इस एप का आइडिया आम लोगों ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को भेजा था। जनता की इस पहल को देखते हुए कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे एक सराहनीय कदम बताया है।
वहीं, दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में नर्सिंग इंटर्न स्टॉफ को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है। नर्सिंग इंटर्न स्टाफ को पहले हर महीने में 500 रुपये मिलते थे, लेकिन अब कैबिनेट ने इसे बढ़ा कर 13150 रुपये कर दिया है। अब दिल्ली सरकार के अधीन अस्पतालों में काम कर रहे नर्सिंग इंटर्न स्टाफ को हर महीने 13150 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा।
ये भी पढ़ें- दिल्ली सरकार की कैबिनेट का बड़ा फैसला, नर्सिंग इंटर्न स्टाफ को अब हर महीने मिलेंगे इतने रुपये
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।