विजिलेंस के जो भी अफसर डराएं, उनकी धमकी को रिकॉर्ड करो...केजरीवाल की मंत्री आतिशी का फरमान
Edited By News24 हिंदी

आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। फाइल फोटो
Edited By News24 हिंदी

आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। फाइल फोटो
Delhi minister atishis allegations: दिल्ली सरकार की तेजतर्रार मंत्री आतिशी मर्लेना का एक बार फिर बड़ा दावा सामने आया है। उन्होंने दावा किया है कि विजिलेंस के कुछ अफसर दूसरे विभागों के अपने समकक्ष अफसरों को धमका रहे हैं। उन अधिकारियों की ओर से गैरकानूनी आदेश जारी करवाने की कोशिश की जा रही है।
आतिशी की ओर से कहा गया है कि अगर किसी अफसर को फोन पर इस बाबत कोई धमकी मिलती है तो उसको रिकॉर्ड कर लें। आतिशी ने इस बाबत अफसरों को आदेश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि आतिशी विजिलेंस के अलावा सर्विस विभाग का जिम्मा संभाल रही हैं।
आतिशी ने कहा कि उनको इस तरह की जानकारी मिली है कि विजिलेंस के कुछ अफसर दूसरे विभाग के अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं। उनको डराकर या धमकाकर गैरकानूनी काम करने का दबाव डाला जा रहा है। जो कतई सही नहीं है।
जिसके बाद उनकी ओर से आदेश जारी किए गए हैं कि अगर किसी अधिकारी को फोन या किसी अन्य माध्यम से कोई धमकी मिलती है तो इसको फौरन रिकॉर्ड कर लिया जाए। अफसरों को किसी से घबराने या डरने की जरूरत नहीं है। रिकॉर्डिंग के बाद संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: