राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन की वजह से बवाल मचा हुआ है. सुरक्षा व्यवस्था और लॉयनऑर्डर कायम रखने के लिए सरकार ने कई तरह के कदम उठाए हैं. इस बीच डीएमआरसी ने भी सुरक्षा का हवाला देते हुए लगातार तीसरे दिन भी कई महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन को बंद रखने का ऐलान किया है. इन स्टेशन पर यात्रियों के प्रवेश और निकास पर प्रतिबंध रहेगा, हालांकि स्टेशन के अंदर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.
DMRC की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. राजधानी के जंतर मंतर में चल रहे प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है. इसी के चलते मेट्रो स्टेशनों को भी अस्थायी तौर पर बंद रखा गया है, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके.
यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक का नया वीडियो वायरल, अनशन तोड़ने के बाद लगे आरोपों पर जताई नाराजगी, जानें क्या बोले एक्टिविस्ट?
कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद?
दिल्ली मेट्रो के मुताबिक, शनिवार को जिन 18 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद रहेगा, उनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन शामिल हैं. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर यात्रियों को केवल इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी. यानी यात्री यहां लाइन बदल सकेंगे, लेकिन स्टेशन से बाहर निकलने या अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी.
यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच पहचाने गए 215 वांटेड अपराधी, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा
दिल्लीवाले हुए परेशान
बीते दो दिनों से भी सेंटर दिल्ली में यातायात पर असर देखने को मिला है. जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में CJP के प्रदर्शन के कारण दिल्ली पुलिस ने कई प्रमुख सड़कों पर बैरिकेडिंग की है. इसके चलते सड़क यातायात धीमा पड़ गया है और लोगों को लंबा जाम झेलना पड़ा. शुक्रवार को भी कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही, जबकि मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई. कई यात्रियों ने बताया कि स्टेशन बंद होने के कारण उन्हें वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ा, जिससे उनके सफर का समय 40 से 45 मिनट तक बढ़ गया.
संबंधित खबरें
GRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
2 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली, चेक करें शेड्यूल
7 hrs agoदिल्ली-NCR में में GRAP-1 लागू, जानें किन-किन चीजों पर लगा बैन?
7 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को मिली बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने किया रिहा
8 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
9 hrs agoदिल्ली में घर का सुनहरा मौका, 14.95 लाख से शुरू फ्लैट, मिल रही 25% छूट
10 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
10 hrs agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
11 hrs agoद्वारका में CM रेखा गुप्ता ने दिया बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश
13 hrs ago'CM की मीटिंग को प्रायोरिटी दें', दिल्ली सरकार का अधिकारियों को निर्देश
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines