---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Republic Day Delhi Metro Timings: सुबह 3 बजे से चलेगी मेट्रो, जानें क्या-क्या बदलाव?

Delhi Metro Timing on Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर यात्रियों को कर्तव्य पथ तक पहुंचाने के लिए DMRC ने मेट्रो के संचालन की बदली टाइमिंग का अपडेट दिया है। अगर आप मेट्रो से सफर कर रहे हैं तो संचालन का समय देख लें।

---विज्ञापन---

Delhi Metro Timing on Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस परेड देखने जाने वाले दर्शकों को मेट्रो से आने की सलाह दी गई है। क्योंकि गाड़ी से आने वाले लोगों को पार्किंग की समस्यी हो सकती है। वहीं, DMRC ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर मेट्रो के समय में बदलाव कर दिया है। 26 जनवरी 2025 (रविवार) को मेट्रो का संचालन सुबह 3 बजे से शुरू किया जाएगा। DMRC द्वारा मेट्रो के संचालन का जारी किया गया नया शेड्यूल यहां देखिए।

3 बजे से मेट्रो का संचालन

गणतंत्र दिवस को देखते हुए मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। जिसके लिए DMRC ने एक्स पर पोस्ट किया, इसमें कहा गया कि राष्ट्र गणतंत्र दिवस के गौरव और भावना का जश्न मना रहा है। जिसको देखते हुए दिल्ली मेट्रो 26 जनवरी 2025 (रविवार) को सभी लाइनों पर सुबह 3:00 बजे अपनी सेवाएं शुरू करेगी। जिससे लोगों को कर्तव्य पथ तक पहुंचने और गणतंत्र दिवस समारोह का गवाह बनने में मदद मिल सके।

---विज्ञापन---

30 मिनट के अंतराल पर संचालन

दिल्ली मेट्रो ने जानकारी दी कि सुबह 3 बजे से ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। जिसमें ट्रेनें 6:00 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। जिसके बाद नॉर्मल दिनों की तरह ही मेट्रो का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यात्रियों को मेट्रो अपनी गाड़ियों के बजाय मेट्रो से सफर करने की सलाह दी गई है। क्योंकि इस दौरान जाम और पार्किंग की समस्या से दर्शकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

दर्शकों के लिए परेड में शामिल होने के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है। मेट्रो के अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी की है। वहीं, 26 जनवरी को उड़ानों पर असर पड़ेगा, जिसको देखते हुए दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों को टेंपरेरी तौर पर बंद कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Republic Day 2025: दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी जारी, ब्लॉक रास्तों की लिस्ट देख लें

First published on: Jan 25, 2025 12:24 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola