Metro Timing Change: आमतौर पर रविवार को दिल्ली मेट्रो का संचालन देर से होता है। लेकिन इस बार 20 अक्टूबर (Sunday) को मेट्रो का संचालन सुबह 3:15 बजे से किया जाएगा। मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव की जानकारी DMRC ने दी है। इसको बदलने का कारण दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 20 अक्टूबर को वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन का आयोजन है। मैराथन के प्रतिभागियों और दर्शकों को सुविधा देने के लिए मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है।
सुबह 3:15 से चलेगी दिल्ली मेट्रो
DMRC ने जानकारी दी कि रविवार 20 अक्टूबर को दिल्ली मेट्रो की सेवा जल्दी शुरू कर दी जाएगी। मैराथन में भाग लेने वालो और दर्शकों को ध्यान में रखते हुए सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 03:15 बजे ट्रेनों का संचालन होगा। DMRC के मुताबिक, समय में बदलाव एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और ग्रे लाइन को छोड़कर सभी लाइनों पर लागू होगा। सुबह 03:15 बजे से 04:00 बजे के बीच 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी। इसके बाद 06:00 बजे तक 20 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इसी के साथ मेट्रो अपने नियमित शेड्यूल से चलने लगेंगी।
ये भी पढ़ें: Delhi Metro के यात्रियों के लिए गुडन्यूज, नए फीचर से QR टिकट का फायदा डबल
भीड़ नहीं होगी जमा
दिल्ली मेट्रो ने मैराथन में जाने वाली भीड़ को ध्यान में रखकर ये फैसला लिया है। उनका कहना है कि इस तरह से मेट्रो का संचालन करने से स्टेशनों पर भीड़ नहीं जमा होगी। इससे लोगों को सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे लास्ट समय पर भीड़ से बचने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही मैराथन में जाने वालों की मदद करने के लिए मेट्रो स्टेशनों पर स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे।
दिए जाएंगे फ्री QR कोड टिकट
दिल्ली मेट्रो मैराथन में भाग लेने वालों की हर संभव सहायता करेगी। इसके लिए कुछ स्टेशनों पर स्वयंसेवक की तैनाती की जाएगी, जो सभी दर्शकों को रास्ता बताएंगे। इसके अलावा मैराथन में भाग लेने वाले लोगों को मुफ्त रिस्टबैंड क्यूआर कोड दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Video: Delhi Metro में गूंजे मां के भजन तो वायरल हुआ वीडियो
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
5 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
6 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
11 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
12 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
13 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
14 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
14 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
16 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
17 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines