Delhi Metro के यात्रियों के लिए गुडन्यूज, नए फीचर से QR टिकट का फायदा डबल

Delhi Metro MJQRT: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट (MJQRT) लॉन्च किया है। मेट्रो की इस नई सुविधा का लाभ लेने के लिए ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

Delhi Metro MJQRT
विज्ञापन

Delhi Metro MJQRT: मेट्रो के सफर के लिए स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। जो यात्री स्मार्ट कार्ड नहीं रखते हैं वो स्टेशन से ही टोकन या QR टिकट लेते हैं। अभी तक इस क्यूआर टिकट को एक बार के लिए ही मान्य रखा गया था। DMRC ने MJQRT लॉन्च किया है, जिसके बाद से ये QR टिकट एक से ज्यादा बार यूज किए जा सकते हैं। मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट को लेने के लिए DMRC के ऐप पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

दिल्ली मेट्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ.विकास कुमार ने गुरुवार को मेट्रो भवन में इस नए फीचर को औपचारिक तौर पर लॉन्च किया है। मेट्रो यात्री इस सुविधा का इस्तेमाल शुक्रवार से कर सकते हैं। डिजिटलीकरण के माध्यम से चल रही ‘ईज ऑफ बुकिंग’ पहल के एक हिस्से के रूप में, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने आज मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट लॉन्च किया। इसे यात्रियों को अधिक सुविधा देने के लिए डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन

क्या है MJQRT?

मेट्रो का टिकट लेने के लिए यात्रियों को लंबी लाइनों में लगना पड़ता था। इससे बचने के लिए ही स्मार्ट कार्ड लाए गए थे। वर्तमान में जो लोग कार्ड का इस्तेमाल नहीं करते हैं वो QR टिकट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके लिए भी लंबी लाइनों में लगना पड़ता है। मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट (MJQRT) को लॉन्च करने से इन्हीं लाइनों से मुक्ति मिलेगी। इन टिकट की खास बात ये है कि इनसे एक से ज्यादा बार यात्रा कर सकते हैं।

कैसे बनवाएं MJQRT?

डिजिटलीकरण के माध्यम से चल रही ‘ईज ऑफ बुकिंग’ पहल के एक हिस्से के रूप में, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने आज मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट लॉन्च किया। डीएमआरसी ने कहा कि एमजेक्यूआरटी का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए 150 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन

मेट्रो स्मार्ट कार्ड की तरह, यात्री अपनी यात्रा आवश्यकताओं के अनुसार एमजेक्यूआरटी को भी अधिकतम 3,000 रुपये तक रिचार्ज कर सकते हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अनुसार, लोग अपनी यात्रा से जुड़ी सभी जानकारियां (जिसमें किराया भुगतान और रिचार्ज)’डीएमआरसी मोमेंटम दिल्ली सारथी 2.0′ पर देख सकेंगे।

विज्ञापन

60 रुपये का बैलेंस होना जरूरी

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा , ‘एमजेक्यूआरटी के लिए कोई सुरक्षा राशि की जरूरत नहीं है। यूजर्स यूपीआई, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड जैसे डिजिटल भुगतान से इसका रिचार्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एमजेक्यूआरटी से यात्रा के लिए कम से कम 60 रुपये का बैलेंस होना जरूरी है।

इसका इस्तेमाल शुक्रवार से कर सकते हैं। डीएमआरसी के अनुसार, मोबाइल डिवाइस के चोरी, खोने या टूट जाने की स्थिति में बचा बैलेंस उसमें बरकरार रहेगा और यात्री किसी दूसरी डिवाइस पर लॉग इन करके एमजेक्यूआरटी का उपयोग जारी रख सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ