कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच 25 घंटे बंद रहने के बाद दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन खोल दिये गए हैं. शनिवार देर रात सर्विस अपडेट में, DMRC ने कहा कि सभी मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट गेट खुले हैं और सभी स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध है. जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कारणों से शुक्रवार रात 9 बजे से ये प्रतिबंध लगाए गए थे.
ये भी पढ़ें: ‘हमारे साथ अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ…’, हिरासत से रिहा होने के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
कौन-कौन से स्टेशन थे बंद?
- जनपथ
- पटेल चौक
- केंद्रीय सचिवालय
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- नई दिल्ली
- सेवा तीर्थ
- मंडी हाउस
- बाराखंभा रोड
- आईटीओ
- दिल्ली गेट
- खान मार्केट
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- झंडेवालान
- सुप्रीम कोर्ट
- इंद्रप्रस्थ
- शिवाजी स्टेडियम
- दिल्ली हाट-आईएनए
- हौज खास
- जोर बाग
- लाजपत नगर
- जंगपुरा
- आश्रम
- जामिया मिल्लिया इस्लामिया
- चावड़ी बाजार
- जामा मस्जिद
- करोल बाग
- राजेंद्र प्लेस
- विश्वविद्यालय
- कश्मीरी गेट
- इंद्रलोक
- गुरु तेग बहादुर नगर
- नेताजी सुभाष प्लेस
- आजादपुर
- जहांगीरपुरी
- हैदरपुर बादली मोड़
- मजलिस पार्क
- सीलमपुर
- मौजपुर-बाबरपुर
- जाफराबाद
- वेलकम
- यमुना विहार
- खजूरी खास
- शाहदरा
- रिठाला
क्यों बंद किए गए थे स्टेशन?
DMRC ने संवेदनशील जगहों की ओर भीड़ के बढ़ने की आशंका के चलते दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर ये प्रतिबंध लगाए गए थे. पहले अपनी एडवाइजरी में बदलाव करते हुए एंट्री और एग्जिट पर प्रतिबंध वाले स्टेशनों की संख्या 57 से घटाकर 45 कर दी थी. पुरानी व्यवस्था के तहत प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा की अनुमति थी, सिवाय नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के. ये प्रतिबंध राजधानी में कड़ी सुरक्षा के बीच लगाए गए थे, क्योंकि CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही थी. ये मांग स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के तहत वोटर लिस्ट में बदलाव में गड़बड़ियों को लेकर की गई थी. पुलिस ने जंतर-मंतर के आसपास कई जगहों पर जवान और बैरिकेड तैनात किए थे, क्योंकि अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी थी.
ये भी पढ़ें- अभिजीत दीपके को डिटेन करने क्यों भेजी महिला पुलिस अधिकारियों की टीम? क्या थी दिल्ली पुलिस की रणनीति
संबंधित खबरें
दिल्ली के कनॉट प्लेस में रविवार को खुलेंगी दुकानें, 'ड्राई डे' भी खत्म; CJP नेताओं को छोड़कर सभी प्रदर्शनकारी रिहा
16 mins agoCJP प्रोटेस्ट के बीच रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरी डिटेल
33 mins agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
2 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
3 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
6 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
6 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
6 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
6 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
7 hrs agoCJP प्रदर्शन से सेंट्रल दिल्ली में बढ़ी परेशानी, रोडब्लॉक से यातायात प्रभाव
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines