दिल्ली मेट्रो राजधानी की लाइफलाइन कहलाती है, जिसकी मदद से रोजाना लाखों लोग शहर के अंदर सफर करते हैं. दिल्ली के हर कोने में आज दिल्ली मेट्रो के पटरियां पहुंच रही है और कई क्षेत्रों में काम भी तेजी से किया जा रहा है. इसी कड़ी में DMRC के चौथे चरण(Phase 4) का काम भी तेजी से चल रहा है, जिसमें प्रायोरिटी कॉरिडोर- जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम मार्ग (Janakpuri West to RK Ashram Metro), मजलिस पार्क से मौजपुर (Aerocity-Tughlakabad Metro Line), और तुगलकाबाद से एयरोसिटी (गोल्डन लाइन) (Majlis Park-Maujpur Metro Extension) शामिल है. यह सभी कॉरिडोर अंडरग्राउंड और एलिवेटेड दोनों हैं, जिसपर अभी ट्रायल्स और ओपनिंग की तैयारियां चल रही हैं. इन कॉरिडोर के शुरू होने से बड़ी संख्या में रोजाना मेट्रो से यात्रा करने वाले लोगों सुविधा होगी और लंबी दूरी आसान से पूरी हो सकेगी.
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: मुंडका, द्वारका, मोहन गार्डन, छतरपुर समेत कई इलाकों में 18 जून को
कौन से कॉरिडोर जल्द खुलने वाले हैं?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली मेट्रो से जुड़े अधिकारी बता रहे हैं कि फेज 4 की तर्ज पर तैयार हो रहे 3 मुख्य कॉरिडोर पर काम तेजी से चल रहा है, जो दिल्ली के उन इलाकों को जोड़ने का काम करेंगे, जहां अभी तक मेट्रो की पटरियां नहीं पहुंची थी. अभी तक लोगों को ऑटो-बस आदि, भारी ट्रैफिक को पार करने के बाद मेट्रो स्टेशन पहुंचना पड़ता है, जिससे न सिर्फ ज्यादा समय लगता है, बल्कि आर्थिक रूप से भी मुश्किल होती है. ऐसे में जब यह कॉरिडोर जनता के लिए खोल दिए जाएंगे, तो इस तमाम मुश्किलों से मुक्ति मिल सकेगी.
जनकपुरी पश्चिम – आरके आश्रम मार्ग (मैजेंटा लाइन एक्सटेंशन)
DMRC के फेज-4 प्रोजेक्ट में तैयार हो रहा जनकपुरी पश्चिम – आरके आश्रम मार्ग (मैजेंटा लाइन एक्सटेंशन) कॉरिडोर लगभग 29 किलोमीटर लंबा है, जो बाहरी और उत्तरी दिल्ली के पीरागढ़ी, मंगोलपुरी, वेस्ट एनक्लेव, मधुबन चौक, प्रशांत विहार और हैदरपुर बादली मोड़ को जोड़ते हुए मजलिस पार्क, आजादपुर और सीधे सेंट्रल दिल्ली के आरके आश्रम मार्ग तक पहुंचेगा. इससे सबसे ज्यादा फायदा नौकरी करने वाले लोगों और स्टूडेंट्स को होगा, जिन्हें रोजाना लंबी दूरी की यात्रा तय करनी पड़ती है.
तुगलकाबाद – एयरोसिटी (गोल्डन लाइन)
तुगलकाबाद – एयरोसिटी (गोल्डन लाइन) कॉरिडोर लगभग 23 किलोमीटर लंबा है, जो दक्षिणी दिल्ली को सीधे इंदिरा गांधी (IGI) एयरपोर्ट के एयरोसिटी से जोड़ेगा. इस लाइन के तैयार होने से एयरपोर्ट का सफर आसान हो सकेगा और साथ ही, तुगलकाबाद, साकेत जी ब्लॉक, खानपुर, छतरपुर और महरौली के बीच सफर करने पर ट्रैफिक से भी राहत मिलेगी.
मजलिस पार्क – मौजपुर (पिंक लाइन एक्सटेंशन)
फेज-4 के तहत तैयार हो रहा ये कॉरिडोर करीब 7 किलोमीटर लंबा होगा, जो बेशक बाकियों से छोटा है, लेकिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. इसके शुरू होने से पिंक लाइन का रिंग रोड लूप को पूरा हो सकेगा, जिससे उत्तर और उत्तर पूर्वी दिल्ली के इलाके जैसे बुराड़ी, झरोदा और वजीराबाद के लिए आसान कनेक्टिविटी मिलेगी.
इन कॉरिडोर से सबसे बड़े फायदे?
इन कॉरिडोर के शुरू होने से न सिर्फ लंबी दूरी का यात्रा आसान हो जाएगी, बल्कि रोजाना के भारी ट्रैफिक, दूर मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए किराया और ज्यादा वक्त लगने जैसी तमाम मुश्किलों से राहत मिलेगी. इतना ही नहीं, दिल्ली के कई इलाकों में पहली बार मेट्रो लाइन पहुंचेगी, जिसमें;
- बुराड़ी
- मंगोलपुरी
- वजीराबाद
- खानपुर
- छतरपुर
यह भी पढ़ें: Delhi Traffic Jam Alert: आजादपुर मंडी के पास एक महीने तक ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, सफर से
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
4 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
7 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
17 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
19 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines