Delhi Metro News: यशोभूमि से राजीव चौक तक दौड़ेगी नई मेट्रो, 20 KM के नए कॉरिडोर से इन इलाकों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

Delhi Metro Expansion: दिल्ली से गुरुग्राम के बीच बेहतर मेट्रो रेल कनेक्टिविटी देने की दिशा में DMRC ने नए मेट्रो कॉरिडोर के लिए DPR रिपोर्ट तैयार कर मंजूरी के लिए शहरी एवं आवासन मंत्रालय के पास भेज दिया है. 20 KM के इस कॉरिडोर से कई क्षेत्रों के लिए आसान कनेक्टिविटी मिलेगी, जिसकी मांग देखी जा रही थी.

Yashobhoomi To Rajiv Chowk Metro Corridor

दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नया मेट्रो कॉरिडोर. (Image: AI)

खबर की मुख्य बातें:-
  • DMRC ने यशोभूमि मेट्रो स्टेशन से गुरुग्राम के राजीव चौक तक नए मेट्रो कॉरिडोर की DPR तैयार कर मंजूरी के लिए भेजी है.
  • 20 किलोमीटर लंबे इस मेट्रो रूट पर करीब 13,500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है और इसमें 5 अंडरग्राउंड स्टेशन बनाने की योजना है.
  • बिजवासन, कापसहेड़ा, सेक्टर-22 गुरुग्राम, इफ्को चौक और राजीव चौक जैसे प्रमुख इलाकों को नई मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी.

दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क को और मजबूत और अलग-अलग इलाकों तक कनेक्टिविटी दिलाने की दिशा में कई फेज पर काम तेजी से चल रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यशोभूमि मेट्रो स्टेशन से गुरुग्राम के राजीव चौक तक प्रभावित नए मेट्रो रेल कॉरिडोर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कर ली है. इतना ही नहीं डीपीआर को तैयार करने के बाद आगे की मंजूरी के लिए शहरी एवं आवासन मंत्रालय के पास भेज दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के तहत इस कॉरिडोर में लगभग 20 किलोमीटर लंबा मेट्रो मार्ग बनेगा, जो दिल्ली और गुरुग्राम के बीच पहले से बेहतर और आरामदायक सफर करने का अनुभव देगा, जिससे रोजाना के लाखों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने करोड़ की लागत से बनेगा नया कॉरिडोर?

DMRC द्वारा तैयार की गई DPR के अनुसार, नए मेट्रो रूट के निर्माण पर लगभग 13,500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. इतने रुपयों का इस्तेमाल इस रूट को बेहतर के यात्रियों को सुविधा पहुंचाने के लिए जरूरी माना जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, इस कॉरिडोर में 5 अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है, जिससे कार्य के दौरान सड़क पर ट्रैफिक का दबाव नहीं बढ़ेगा और किसी तरह की असुविधा नहीं होगी. इसके अलावा इसे दिल्ली और गुरुग्राम के कई इलाकों से जोड़ा जाएगा, ताकि यात्रा आसान हो सके.

इन जगहों पर बनाए जाएंगे अंडरग्राउंड स्टेशन

प्रस्तावित मेट्रो लाइन के तहत दिल्ली और गुरुग्राम के प्रमुख इलाकों को जोड़ा जाएगा. DPR के अनुसार, इस रूट पर दिल्ली के बिजवासन और कापसहेड़ा जबकि गुरुग्राम के सेक्टर-22, इफ्को चौक और राजीव चौक पर भूमिगत यानी अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाए जाने की योजना है. माना जा रहा है कि इन स्टेशनों के जरिए आसपास के रिहायशी क्षेत्रों, ऑफिस एरिया और अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों को सीधा फायदा मिलेगा. इस रूट के तैयार होने से उन्हें दूर मेट्रो स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा और साथ ही, उनका अच्छा खासा किराया भी बचेगा.

विज्ञापन

क्या रहेगा इस मेट्रो कॉरिडोर का रूट?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नई मेट्रो लाइन की शुरुआत दिल्ली के यशोभूमि मेट्रो स्टेशन से होगी. वहां से निकलने के बाद यह धूल सिरस, भरथल, बिजवासन, कापसहेड़ा होते हुए गुरुग्राम में प्रवेश करेगा. आगे यह मौलाहेड़ा, उद्योग विहार और इफ्को चौक से होते हुए दिल्ली-जयपुर हाईवे के रास्ते राजीव चौक तक पहुंचेगा. अगर इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलती है, तो इन इलाकों में रहने वाले लोगों को किस्मत चमक जाएगी, यानी एक तो यहां के लोगों को आसान और डायरेक्ट मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी और साथ ही, रियल एस्टेट को भी बढ़ावा मिलेगा.

प्रोजेक्ट जानकारीविवरण
मेट्रो रूटयशोभूमि से राजीव चौक
कुल लंबाईलगभग 20 किलोमीटर
अनुमानित लागतकरीब 13,500 करोड़ रुपये
अंडरग्राउंड स्टेशन5 स्टेशन
निर्माण एजेंसीDMRC
मुख्य लाभदिल्ली और गुरुग्राम के बीच तेज औरआसान कनेक्टिविटी

मेट्रो और नमो भारत कनेक्टिविटी भी राह पर

इस नए मेट्रो कॉरिडोर की खास बात यह है कि यह भविष्य में बनने वाले अन्य बड़े ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट से भी इसे जोड़ जा सकेगा. यानी गुरुग्राम के इफ्को चौक और राजीव चौक पर प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन नेटवर्क के साथ इस नए मेट्रो कॉरिडोर की कनेक्टिविटी दिलाने की योजना है. इससे दिल्ली, गुरुग्राम और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में रहने वाले यात्रियों को बेहतर और तेज परिवहन सुविधा मिलेगी. माना जा रहा है कि इस तरह के प्रोजेक्ट निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने में भी मदद करेंगे, जिसका एक बड़ा फायदा यह रहेगा कि दिल्ली-NCR में प्रदूषण की कमर टूटेगी.
 
मुख्य निष्कर्ष:- यशोभूमि से राजीव चौक तक प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर दिल्ली और गुरुग्राम के बीच सफर को आसान बनाने वाला बड़ा प्रोजेक्ट है. इससे प्रमुख इलाकों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, यात्रा का समय कम होगा और दिल्ली-NCR के ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को मजबूती मिलेगी.

विज्ञापन

यशोभूमि से राजीव चौक तक प्रस्तावित मेट्रो रूट कितना लंबा होगा?

दिल्ली के यशोभूमि मेट्रो स्टेशन से गुरुग्राम के राजीव चौक तक प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर की लंबाई लगभग 20 किलोमीटर होगी.

इस नए मेट्रो कॉरिडोर का काम किसके जिम्मे है?

इस नए मेट्रो प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने तैयार की है, जिसे मंजूरी के लिए शहरी एवं आवासन मंत्रालय को भेजा गया है.

यशोभूमि-राजीव चौक मेट्रो रूट पर कितने स्टेशन बनाए जाएंगे?

इस मेट्रो कॉरिडोर पर कुल 5 अंडरग्राउंड स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है.

किन इलाकों को मिलेगी नई मेट्रो कनेक्टिविटी?

प्रस्तावित मेट्रो लाइन की शुरुआत यशोभूमि मेट्रो स्टेशन (दिल्ली) से होगी. इसके बाद यह धूल सिरस, भरथल, बिजवासन, कापसहेड़ा होते हुए गुरुग्राम पहुंचेगी. आगे यह मौलाहेड़ा, उद्योग विहार, इफ्को चौक से गुजरते हुए दिल्ली-जयपुर हाईवे के रास्ते राजीव चौक (गुरुग्राम) तक जाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ