Delhi Metro App Update With New Services: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्रियों के लिए कई नई सुविधाएं शुरू की हैं। दिल्ली मेट्रो की मोबाइल ऐप ‘मोमेंटम 2.0 एप’ अपडेट हुई, जिसमें यह नई सुविधाएं मिलेंगी। इनमें डिजिटल लॉकर, ई-शॉपिंग सर्विस, स्टेशनों पर वर्चुअल स्टोर्स, QR बेस्ड टिकट बुकिंग, ATM सर्विस, इलेक्ट्रिसिटी बिल, फास्टैग आदि शामिल हैं। डिजिटल लॉकर अभी सिर्फ 50 स्टेशनों पर मिलेंगी। अपने यात्रियों को डिजि लॉकर की सर्विस देने वाली DMRC पहली पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस बन गई है।
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार का करोड़ों देशवासियों को दिवाली गिफ्ट, सस्ती दाल के बाद सस्ता मिलेगा ‘भारत आटा’
<
>
डिजिटल लॉकर सबसे स्पेशल सर्विस
दिल्ली मेट्रों के पैसेंजर्स के लिए डिजिटल लॉकर काफी खास रहेगा। इसमें चाबी का इस्तेमाल नहीं होता। एक छोटा और एक बड़ा 2 तरह के लॉकर मिलेंगे। कुल 82 लॉकर उपलब्ध कराए गए हैं, जिसे इस्तेमाल करने के लिए एक घंटे के 20 से 30 रुपये देने होंगे। 6 घंटे के लिए 60 रुपये देने होंगे। पैसेंजर्स मोबाइल ऐप से बुकिंग कर सकते हैं। खॉली लॉकर्स की जानकारी भी ऐप पर ही मिलेगी। अधिक से अधिक 6 घंटे के लिए ही लॉकस बुक होंगे। इससे ज्यादा समय होने पर अभी कोई फीस नहीं लगेगी, लेकिन भविष्य में इसके लिए फीस देनी पड़ सकती है। अभी इस पर फैसला लिया जाना बाकी है।
यह भी पढ़ें: ED ने जेट एयरवेज और नरेश गोयल परिवार को दिया झटका, ₹535 करोड़ की संपत्ति कुर्क
डिजिटल लॉकर का इस्तेमाल कैसे करें?
मेट्रो में सफर करने वाले डिजिटल लॉकर का इस्तेमाल कैसे करें, इसलिए लिए मोबाइल ऐप पर वह स्टेशन सेलेक्ट करें, जिसका लॉकर इस्तेमाल करना है। किस तारीख को, किस समय और कितने घंटों के लिए लॉकर चाहिए, यह जानकारियां भरकर ऑनलाइन पेमेंट कर दें। बुकिंग होने के बाद तय समय और तय तारीख पर लॉकर इस्तेमाल करने जाएंगे तो अपना मोबाइल नंबर फीड करें। एक OTP आएगा, जिससे लॉकर खुल जाएगा। लॉकर से सामान निकालने के लिए यात्री यही सिस्टम अपनाएं। मोबाइल नंबर फीड करके OTP इस्तेमाल करें और सामान निकाल लें।
यह भी पढ़ें: अब माउथवॉश या टूथ जेल का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे पायलट-क्रू मेंबर्स, DGCA ने जारी की रिवाइज्ड गाइडलाइन
डिजिटल लॉकर की सुविधा इन स्टेशनों पर मिलेगी
DMRC ने डिजिटल लॉकर अभी 50 मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध कराए हैं। पैसेंजर्स पुल बंगश, पीतमपुरा, नेताजी सुभाष प्लेस, झिलमिल, 30 हजारी, शास्त्री नगर, रिठाला, न्यू बस स्टैंड, शाहदरा, सीलमपुर, शास्त्री पार्क, इंद्रलोक, छतरपुर, राजीव चौक, मिलेनियम सिटी सेंटर, नोएडा सेक्टर-62, नोएडा सेक्टर-18, नोएडा सिटी सेंटर, द्वारका सेक्टर-10, सुप्रीम कोर्ट, द्वारका मोड़, करोल बाग, मयूर विहार फेज-1, कौशांबी, आनंद विहार ISBT, निर्माण विहार, प्रीत विहार, वैशाली, पीरागढ़ी, मुंडका, पश्चिम विहार पश्चिम, पंजाबी बाग, पश्चिम विहार पूर्व, मोहन इस्टेट, तुगलकाबाद, बड़खल मोड़, गोविंदपुरी, बाटा चौक, सरिता विहार, मूलचंद, IP एक्सटेंशन, कड़कड़डूमा कोर्ट, पंजाबी बाग पश्चिम और शिवाजी स्टेडियम पर लॉकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: कौन है वो मेजर, जिसने बनाई ‘पटियाला पेग’ आर्मी, क्या था इनका काम और क्यों सेना ने निकाला?
मेट्रो में सफर करते हुए वर्चुअल स्टोर्स से शॉपिंग
दिल्ली मेट्रो के पैसेंजर्स अब सफर करते समय ई-शॉपिंग कर सकेंगे और स्टेशन पर बने वर्चुअल स्टोर से सामान की डिलिवरी ले सकेंगे। शॉपिंग करने की सर्विस मोबाइल ऐप पर मिलेगी। पैसेंजर्स QR कोड का इस्तेमाल करके सामान खरीद सकते हैं। दिलशाद गार्डन, वेलकम, इंद्रलोक, राजीव चौक, मिलेनियम सिटी सेंटर, द्वारका मोड़, करोल बाग, बाराखंभा रोड, मयूर विहार फेज-1, नोएडा सेक्टर-52, नोएडा सेक्टर-15, नोएडा सेक्टर-59, निर्माण विहार, प्रीत विहार, वैशाली, पंजाबी बाग, पश्चिम विहार पूर्व, मूलचंद, पंजाबी बाग पश्चिम, शिवाजी स्टेडियम में बने स्टेशनों पर वर्चुअल स्टोर की सुविधा उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
रामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
3 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
3 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
7 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
7 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
7 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
10 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
10 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
12 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 day agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines