हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

15 अगस्त को Delhi Metro में यात्रा के लिए एडवाइजरी जारी, जानें क्या मिलेगी पार्किंग

विज्ञापन
Delhi Metro time Table

Delhi Metro News: राष्ट्रीय राजधानी में 15 अगस्त (मंगलवार) को अगर आप दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो के जरिये यात्रा करना चाहते हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ताजा एडवाइजरी जारी है। मेट्रो अधिकारियों की मानें तो इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होगा, इसलिए लोगों को दिक्कत नहीं होगी।

वहीं, डीएमआरसी ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि यात्रियों मेट्रो ट्रेन की सेवाएं पूर्व की तरह ही मिलेंगी, सिर्फ पार्किंग  बदलाव किया गया है। लाखों यात्रियों को सफर के दौरान कोई दिक्कत नहीं हो, इसलिए ट्रेन के परिचालन का टाइमटेबल भी ट्वीट के जरिये लोगों से शेयर किया गया है।

दिल्ली मेट्रो की ओर से 15 अगस्त को लेकर जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक, मेट्रो के संचालन में हल्का बदलाव किया गया है। लोग स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए लाल किला में होने वाले समारोह में पहुंचेंगे, इसलिए मंगलवार को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर ट्रेन सेवाएं सुबह 5 बजे से ही शुरू हो जाएंगीं। इसके साथ ही मंगलवार को सुबह 6 बजे तक हर 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो ट्रेनें मिलेगी। इसके साथ ही सुबह छह बजे से पूरे दिन मेट्रो की सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी, जैसा कि पूर्व में चलती रही हैं।

15 अगस्त के दिन वाहन चालकों को दिक्कत नहीं आए, इसके लिए दिल्ली मेट्रो ने पार्किंग के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। इसके अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस पर मेट्रो ट्रेन की सेवाएं तो मंगलवार सुबह 5 बजे से शुरू होंगी, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के चलते पार्किंग सेवा बंद रहेगी। पार्किंग सुबह लेकर दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी, लेकिन इसके बाद यह सेवा भी सामान्य हो जाएगी। गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम की ओर से इस तरह का इंतजाम हर वर्ष किया जाता है, जिससे लोगों को दिक्कत नहीं आए।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें