दिल्ली NCR वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जिससे सुनने के बाद सच में आपको न सिर्फ राहत मिलेगी बल्कि खुशी भी होगी. रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली से खेकड़ा तक भी अब मेट्रो की कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे इस रूट पर रोजाना घंटों सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों, स्टूडेट्स आदि को आसानी होगी और उनकी जेब भी पहले के मुकाबले मजबूत रहेगी. दरअसल, बीते कई वक्त से इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों की मांग रहती थी कि दिल्ली का सफर उनके लिए काफी थकाऊ हो जाता है.
खासतौर पर जो लोग दिल्ली और आसपास के इलाकों में नौकरी करते हैं, उनके लिए पीक आवर में यात्रा करना काफी मुश्किल हो जाता है. इसी कड़ी में सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्री से शाहदरा से खेकड़ा तक मेट्रो ट्रेन का विस्तार कराने की मांग की थी. शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने उनकी मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए शाहदरा से खेकड़ा तक मेट्रो ट्रेन के विस्तार का प्रस्ताव यूपी सरकार को भेज दिया है.
यह भी पढ़ें: Namo Bharat Project: दिल्ली से पलवल का सफर होगा आसान! नमो भारत कॉरिडोर मिनटों में
मेट्रो लाइन से बचेगा घंटों का समय और एनर्जी
विस्तार योजना का मुख्य उद्देशय दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क को यूपी के पश्चिमी सीमा तक पहुंचाना है, ताकि इन क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए दिल्ली का सफर आसान और सुगम बना रहे. फिलहाल इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है, जो न सिर्फ यात्रा का समय बढ़ाता है, बल्कि कहीं न कहीं जेब पर भी भारी पड़ता है. इससे योजना के पूरे होने से न सिर्फ यात्रियों को आसानी होगी, बल्कि राजमार्ग से ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा, जो अन्य लोगों को भी राहत देने का काम करेगा.
मेट्रो लाइन विस्तार से इन क्या-क्या होगा फायदा?
इस योजना के पूरे ने से सबसे ज्यादा फायदा रियल एस्टेट बिजनेस को होगा, क्योंकि जब इस क्षेत्र से मेट्रो की कनेक्टिविटी मिलेगी, तो यहां लोगों को रहना आसान होगा.
- कारोबार को भी आगे बढ़ने में मदद मिलेगी.
- दिल्ली और अन्य क्षेत्र के जाने वाले मार्गों से ट्रैफिक का दबाव कम होगा.
- नौकरीपेशा लोगों का अच्छा खासा पैसा बचेगा.
- आसान और सस्ती परिवहन यात्रा आसान करेगा.
एक नजर में समझे पूरा प्लान
| परियोजना विशेषता (Project Feature) | वर्तमान योजना विवरण (Current Details) |
|---|---|
| प्रस्तावित मार्ग (Proposed Route) | शाहदरा (दिल्ली) से खेकड़ा (बागपत) |
| वर्तमान स्थिति (Current Status) | केंद्र सरकार का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा गया |
| प्राथमिक लक्ष्य (Primary Objective) | लोनी और खेकड़ा के निवासियों के लिए दिल्ली मेट्रो (DMRC) नेटवर्क से सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना। |
| जुड़ा हुआ राजमार्ग (Connected Highway) | दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग (रोजाना के थकाऊ ट्रैफिक से बड़ी राहत) |
| तात्तिरी ओवरब्रिज की स्थिति (Tattiri Overbridge Status) | निर्माण कार्य का अंतिम निरीक्षण पूरा; अगस्त 2026 में जनता के लिए खुलने की पूरी उम्मीद। |
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में तैयार हो रहा 500KM का विशाल मेट्रो नेटवर्क! सफर होगा आसान, ट्रैफिक और
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस ने CJP ने मांगी इजाजत
23 mins agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
1 hr ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
2 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
3 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
3 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
4 hrs agoमेट्रो में सीट को लेकर मारे थप्पड़, तोड़ दिया दम; पूर्व IAS और बेटा अरेस्ट
6 hrs agoअरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, जानें दिल्ली पुलिस ने क्यों लिया एक्शन?
6 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
9 hrs agoअलर्ट! दिल्ली में आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines