Delhi Monsoon 2025: अप्रैल के महीने में ही गर्मी अपने चरम पर है, ऐसे में आगे आने वाले दिनों को लेकर लोगों में टेंशन है। इसी बीच मानसून को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। भारत में इस साल मानसून के जल्दी आने की आशंका है जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि अप्रैल में भी 2-3 दिन की बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया, ठंडी हवाएं चलने लगी और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली। वहीं मानसून के जल्दी आने की खबर ने भी गर्मी से परेशान लोगों के चेहरों पर सुकून ला दिया है। आइए जान लेते हैं कि मौसम विभाग ने मानसून को लेकर क्या पूर्वानुमान जारी किया है।
कब आएगा मानसून?
सबसे पहले ये बता देते हैं कि इस बार मानसून समय से पहले आने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को मानसून को लेकर पहला पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि इस बार जमकर झमाझम बारिश होगी। 1 जून को मानसून केरल में एंट्री ले सकता है और दिल्ली-एनसीआर में 27 जून के आसपास मानसून आने की पूरी संभावना है।
यह भी पढ़ें: योगी राज में 16 IAS ट्रांसफर, अयोध्या के DM समेत कई इधर-उधर
कितनी होगी बारिश
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि इस बार बारिश जमकर होने वाली है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार सामान्य से 105% अधिक बारिश होगी। मौसम विभाग के डीजी ने बताया कि इस बार देशभर में 87 सेंटीमीटर अधिक बारिश होने की संभावना है।
कैसा रहेगा गर्मी का आलम
वहीं मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर भी बताया है कि अप्रैल से जून तक गर्मी अधिक पड़ने वाली है। गर्म लू चलेंगी जिससे बचने की जरूरत है। अच्छी बारिश के होने से गर्मी से राहत मिलेगी और किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। कृषि अच्छी होगी तो सब्जियों से लेकर फलों तर महंगाई भी कम पड़ेगी।
मानसून के जल्दी आने से अच्छी होगी कृषि
ये तो साफ है कि मानसून जल्दी आएगा और बारिश अच्छी होगी तो इसका सीधा असर कृषि पर पड़ेगा। ये तो सभी जानते हैं कि लगभग 42.3 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है, ऐसे में उनके लिए ये साल अच्छा रहने वाला है। साथ ही बारिश के होने से जमीन के अंदर जल का स्तर बढ़ेगा और पानी की कमी नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: हारे मैच को जीतने पर प्रीति जिंटा ने खूब लुटाया प्यार, स्टेडियम से वायरल हुई तस्वीरें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई जहरीली! AQI में भारी उछाल
9 mins ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
11 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
15 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
20 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
22 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines