MCD Mayor Election: 24 जनवरी को होगा दिल्ली नगर निगम मेयर का चुनाव, उपराज्यपाल ने दी मंजूरी

MCD Mayor Election

MCD Mayor Election: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की मंजूरी के बाद 24 जनवरी को दिल्ली नगर निगम (MCD Mayor Election) के मेयर का चुनाव कराया जाएगा। बता दें कि 250 सीटों के लिए हाल ही में नगर निगम के चुनाव कराए गए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा के सात लोकसभा सांसद, आप के तीन राज्यसभा सांसद और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष की ओर से मनोनीत 14 विधायक भी मेयर और डिप्टी मेयर पदों के चुनाव में भाग लेंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली नगर निगम के मेयर पद के लिए रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि रेखा गुप्ता शालीमार बाग से तीन बार पार्षद रह चुकी हैं। वहीं, पार्टी ने रामनगर वार्ड के कमल बागड़ी को डिप्टी मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1614889863043756032

आम आदमी पार्टी के पास पूर्ण बहुमत

250 सदस्यीय सदन में आम आदमी पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत है। नौ पार्षदों वाली कांग्रेस ने मतदान में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। बता दें कि महापौर चुनाव एक गुप्त मतदान के माध्यम से होता है और पार्षद किसी भी उम्मीदवार के लिए मतदान करने के लिए स्वतंत्र होते हैं।

मेयर चुनाव के लिए संख्या का खेल आम आदमी पार्टी के पक्ष में है, जिसके पास भाजपा के 113 के मुकाबले 150 वोट हैं। कांग्रेस के पास नौ पार्षदों के लिए नौ वोट हैं, जबकि दो निर्दलीय भी हैं।

बता दें कि दिल्ली नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों की पहली बैठक मेयर चुने बिना स्थगित कर दी गई क्योंकि पहले 10 एल्डरमेन को शपथ दिलाने के पीठासीन अधिकारी के फैसले पर भाजपा और आप पार्षद आपस में भिड़ गए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ