Delhi Assembly: भाजपा विधायकों का अनोखा विरोध-प्रदर्शन, ऑक्सीजन सिलेंडर और मास्क लगाकर पहुंचे विधानसभा

BJP MLAs
विज्ञापन

Delhi Assembly: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के मुद्दे को उजागर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक सोमवार को ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर और ऑक्सीजन मास्क लगाकर दिल्ली विधानसभा सत्र में भाग लेने पहुंचे।

हाल ही में दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर के चुनाव के दौरान भाजपा और सत्तारूढ़ अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच आमना-सामना हुआ था। शहर में वायु प्रदूषण अक्सर दोनों दलों के बीच खिंचतान का एक प्वाइंट रहा है। हाल ही में हुए निकाय चुनावों के दौरान भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था।

विज्ञापन

 

वायु प्रदूषण के लिए AAP को जिम्मेदार ठहराती है BJP

भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण को नियंत्रित करने में विफल रहने के लिए आप सरकार को जिम्मेदार ठहराती रही है। भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने ट्वीट कर कहा कि गैस सिलेंडर के साथ, मैं दिल्ली के उन दो करोड़ लोगों की आवाज उठाऊंगा, जिन्हें दिल्ली विधानसभा में गैस चैंबर में रहने के लिए मजबूर किया गया है। आप सरकार को दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए क्या किया है, इस पर सफाई देनी चाहिए।

विज्ञापन

गुप्ता के साथ दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिदगुरी, ओपी शर्मा और अभय वर्मा ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर और ऑक्सीजन मास्क लगाकर सत्र में पहुंचे। बता दें कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता सोमवार सुबह 337 पर समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ “बहुत खराब” श्रेणी में बनी रही।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ