Delhi MCD Mayor Election: भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली नगर निगम के मेयर पद के लिए रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि रेखा गुप्ता शालीमार बाग से तीन बार पार्षद रह चुकी हैं। वहीं, पार्टी ने रामनगर वार्ड के कमल बागड़ी को डिप्टी मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। छह जनवरी 2023 को दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव किया जाएगा।
250 सदस्यीय नगर निकाय में 104 सीटों पर जीत हासिल करने वाली भाजपा ने मंगलवार को मेयर और डिप्टी मेयर समेत MCD के विभिन्न पदों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। बता दें कि MCD के नतीजे घोषित होने के बाद बीजेपी ने कहा था कि मेयर का पद एक ‘ओपन पोस्ट’ है।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1607611604295880710
कमलजीत को स्थायी समिति सदस्य पद का बनाया प्रत्याशी
मेयर और डिप्टी मेयर पद के अलावा भाजपा ने स्थायी समिति सदस्य पद के लिए द्वारका से पार्षद कमलजीत सहरावत को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कमलजीत सहरावत पहले दक्षिण दिल्ली नगर निगम के मेयर के रूप में कार्य कर चुकी हैं।
AAP की ओर से शैली और इकबाल मैदान में
134 सीटों के साथ दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव जीतने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए शैली ओबेरॉय और मोहम्मद इकबाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों ने चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
हाल ही में आम आदमी पार्टी ने भाजपा को मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा करने की चुनौती दी थी। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दावा किया था कि भाजपा ने कहा है कि वह मेयर पद के लिए कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा करेगी। उन्होंने कहा था कि हमने सुना है कि भाजपा मेयर पद के लिए एक निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन कर रही है। उन्हें किस बात का डर है कि वे अपना उम्मीदवार नहीं उतार रहे हैं?
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
40 mins agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
4 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
7 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
7 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
8 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
10 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
11 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines