राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के उपायों पर चर्चा के लिए बुलाई गई दिल्ली नगर निगम (MCD) सदन की बैठक गुरुवार को अखाड़े में तब्दील हो गई. सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षदों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई, पानी और फाइलें फेंकी गईं और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मार्शलों को मेयर प्रवेश वाही को सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा. हंगामे की शुरुआत आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षदों द्वारा अपने वार्डों के लिए विकास फंड तुरंत जारी करने की मांग से हुई. इस पर मेयर वाही ने 25 लाख रुपये का फंड तत्काल जारी करने और इस वित्तीय वर्ष में कुल 2 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने का एलान किया. हालांकि, AAP पार्षद इससे संतुष्ट नहीं हुए और तुरंत 1 करोड़ रुपये जारी करने की मांग करते हुए मेयर की कुर्सी की ओर बढ़ गए, जिसके चलते सदन को पांच मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा.
यह भी पढ़ें : दिल्ली MCD में 17 हजार करोड़ का बजट पास, मेयर की सीट पर चढ़े पार्षद; BJP-AAP के पार्षदों में नारेबाजी
नगर निगम और सरकार के प्रयासों पर तीखे सवाल
सदन जब दोबारा शुरू हुआ तो चर्चा दिल्ली के प्रदूषण पर केंद्रित हो गई. विपक्ष ने नगर निगम और सरकार के प्रयासों पर तीखे सवाल उठाए. देखते ही देखते बहस तकरार में बदल गई. इस दौरान AAP पार्षद शगुफ्ता जुबैर और नेता विपक्ष अंकुश नारंग पर मेयर की कुर्सी पर लगे माइक को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा. माहौल इतना गरमा गया कि एक-दूसरे पर पानी और सरकारी फाइलें फेंकी जाने लगीं.
कांग्रेस नेता नाजिया दानिश और अंकुश नारंग के बीच तीखी नोकझोंक
हंगामे में कांग्रेस नेता नाजिया दानिश और अंकुश नारंग के बीच तीखी नोकझोंक ने आग में घी डालने का काम किया. नाजिया दानिश द्वारा AAP की आलोचना करने पर नारंग ने उन्हें भाजपा के करीब बताया, जिस पर दानिश ने कड़ा पलटवार किया. सदन में हुई इस तोड़फोड़ और अशोभनीय व्यवहार के मामले को अब अनुशासन समिति के पास भेज दिया गया है. मेयर प्रवेश वाही ने साफ किया है कि यदि समिति पार्षदों के निलंबन की सिफारिश करती है, तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और किस AQI लेवल पर कौन-सा चरण होता है लागू?
संबंधित खबरें
दिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
28 mins agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
3 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
3 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
5 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
5 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
6 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
9 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
9 hrs agoदिवाली से पहले सफाई पर सख्त हुईं CM रेखा गुप्ता, रात में भी होगी सफाई
10 hrs agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines