हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Delhi MCD Election 2022: नतीजे कल, 42 केंद्रों में सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, यहां देखें रिजल्ट

विज्ञापन
Delhi MCD Election 2022

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के नतीजे कल घोषित कर दिए जाएंगे। सुबह आठ बजे से राजधानी में अलग-अलग 42 केंद्रों में मतगणना शुरू होगी। मतगणना शुरू होने के कुछ घंटों के भीतर ही निगम में कमल खिलेगा या झाडू चलेगी यह स्पष्ट हो जाएगा। फिलहाल अभी तक आए एग्जिट पोल में आप को बढ़त मिलती बताई जा रही है।

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा चाक चौबंद 

जानकारी के मुताबिक मतगणना के लिए बनाए सभी 42 केंद्रों में रात तक सभी ईवीएम मशीन पहुंचा दी जाएंगी। केंद्रों के आसपास बैरिकेटिंग की गई है। यहां नतीजे डिस्प्ले के लिए स्क्रीन लगाई गई हैं। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल लगाया गया है। बता दें दिल्ली की 250 सीटो के लिए पार्षद के चुनाव हुए हैं।

UP Assembly Session: विधानसभा की कार्यवाही के दौरान SP विधायक ने किया FB Live, स्पीकर ने की ये सख्त कार्रवाई

विज्ञापन

50.47 फीसदी वोटिंग हुई थी

4 दिसंबर को मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 1349 उम्मीदवार खड़े हुए थे। इनमें 709 महिलाएं हैं। मतदान के दिन शाम 5.30 बजे तक करीब 50.47 फीसदी वोटिंग हुई थी। गौरतलब है कि आप और बीजेपी ने सभी 250 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे थे। जबकि कांग्रेस ने 247 वार्डों में अपना उम्‍मीदवार खड़े किए थे। इसी तरह बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने 132 वार्ड, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 26, जनता दल (यूनाइटेड) ने 22 और एआईएमआईएम ने 15 वार्ड पर चुनाव लड़ा है।

और पढ़िए – Parliament Winter Session: शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन, PM मोदी मीडिया से हो सकते हैं रूबरू

विज्ञापन

यहां देख सकते हैं नतीजे

आप दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर https://sec.delhi.gov.in/sec/election-municipal-corporation-delhi-2022 पर दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा https://hindi.news24online.com/ पर भी नतीजों की लाइव अपडेट चेक कर सकते हैं।

यह भी जानें

दिल्ली नगर निगम परिसीमन में बदलाव के बाद यह यहां पहला चुनाव है। 2022 के शुरूआत में दिल्ली के तीनों नगर निगमों का दोबारा एकीकरण किया गया था। जिसके बाद 250 वार्ड बनाए गए थे। चुनाव में कूड़े का पहाड़, कॉलोनियों में साफ-सफाई कई मुद्दे छाए रहे।

विज्ञापन

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola