Delhi MCD Election 2022: नतीजे कल, 42 केंद्रों में सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, यहां देखें रिजल्ट
Edited By Amit Kasana

Delhi MCD Election 2022
Edited By Amit Kasana

Delhi MCD Election 2022
Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के नतीजे कल घोषित कर दिए जाएंगे। सुबह आठ बजे से राजधानी में अलग-अलग 42 केंद्रों में मतगणना शुरू होगी। मतगणना शुरू होने के कुछ घंटों के भीतर ही निगम में कमल खिलेगा या झाडू चलेगी यह स्पष्ट हो जाएगा। फिलहाल अभी तक आए एग्जिट पोल में आप को बढ़त मिलती बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक मतगणना के लिए बनाए सभी 42 केंद्रों में रात तक सभी ईवीएम मशीन पहुंचा दी जाएंगी। केंद्रों के आसपास बैरिकेटिंग की गई है। यहां नतीजे डिस्प्ले के लिए स्क्रीन लगाई गई हैं। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल लगाया गया है। बता दें दिल्ली की 250 सीटो के लिए पार्षद के चुनाव हुए हैं।
4 दिसंबर को मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 1349 उम्मीदवार खड़े हुए थे। इनमें 709 महिलाएं हैं। मतदान के दिन शाम 5.30 बजे तक करीब 50.47 फीसदी वोटिंग हुई थी। गौरतलब है कि आप और बीजेपी ने सभी 250 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे थे। जबकि कांग्रेस ने 247 वार्डों में अपना उम्मीदवार खड़े किए थे। इसी तरह बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने 132 वार्ड, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 26, जनता दल (यूनाइटेड) ने 22 और एआईएमआईएम ने 15 वार्ड पर चुनाव लड़ा है।
और पढ़िए – Parliament Winter Session: शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन, PM मोदी मीडिया से हो सकते हैं रूबरू
आप दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर https://sec.delhi.gov.in/sec/election-municipal-corporation-delhi-2022 पर दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा https://hindi.news24online.com/ पर भी नतीजों की लाइव अपडेट चेक कर सकते हैं।
दिल्ली नगर निगम परिसीमन में बदलाव के बाद यह यहां पहला चुनाव है। 2022 के शुरूआत में दिल्ली के तीनों नगर निगमों का दोबारा एकीकरण किया गया था। जिसके बाद 250 वार्ड बनाए गए थे। चुनाव में कूड़े का पहाड़, कॉलोनियों में साफ-सफाई कई मुद्दे छाए रहे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: