Delhi MCD Election 2022: कांग्रेस ने गठित की स्क्रीनिंग कमेटी, यह नाम हैं शामिल

Delhi MCD Election 2022: कांग्रेस ने गठित की स्क्रीनिंग कमेटी, यह नाम हैं शामिल

कांग्रेस पार्टी

विज्ञापन

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली में नगर निगम चुनावों के मुद्देनजर सभी पार्टियों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सोमवार को कांग्रेस ने निगम चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठित की। इसमें तीन लोगों को रखा गया है। कमेटी में अविनाश पांडे को चेयरमैन और डॉ के जयकुमार व काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को सदस्य बनाया गया है।

Advertisment

इसके अलवा कांग्रेस पार्टी ने डॉ अजॉय कुमार को दिल्ली नगर निगम चुनाव तक राजधानी का अतिरिक्त प्रभार दिया है। फिलहाल वह सिक्किम और त्रिपुरा कांग्रेस के इंचार्ज हैं।

 

विज्ञापन

दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं। हर विधानसभा में तीन से चार सीट आएंगी। नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 19 नवंबर है। 4 दिसंबर को मतदान और 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे। इस बार चुनाव में 22 वार्डों की संख्या घटा दी गई है। इन वार्डों के क्षेत्रों को आसपास के अन्य वार्डों के साथ मिला दिया गया है। बता दें कि पहले 272 वार्ड हुआ करते थे। दिल्ली नगर निगम को तीन अलग-अलग जोन उत्तरी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली में विभाजित किया गया है। इनमें अब कुल 250 निगम पार्षद चुने जाएंगे।

दिल्ली में कुल मतदान केंद्र 13 हजार 665 होंगे। यहां 55 हजार से ज्यादा ईवीएम लगाई जाएंगी। उम्मीदवार का फोटो भी ईवीएम पर होगा।  चुनाव में 1 लाख से ज्यादा स्टाफ की तैनाती होगी। कुल 68 रिटर्निंग ऑफिसर तैनात होंगे।
चुनाव में 250 एआरओ होंगे और 2 हजार सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे। दिल्ली में कुल करीब 1.48 करोड़ मतदाता हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ