Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के मद्देनजर विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपना प्रचार शुरू कर दिया है। गुरुवार को आप के प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्ड में प्रचार किया। पैदल यात्रा निकाली और लोगों से समर्थन देने की मांग की। समर्थक हाथ में बैनर पोस्टर लिए चलते दिखाई दिए।
https://twitter.com/AAPDelhi/status/1593227753436090371?s=20&t=zaCXVOPnqBWJHMY0_K4u2Q
वहीं, किसी प्रत्याशी ने हवन कर अपने प्रचार अभियान की शुरूआत की तो कोई प्रचार से पहले मंदिर माथा टेकने पहुंचा। जानकारी के मुताबिक आप पार्टी ने अपने मंत्रियों को भी प्रचार में उतार दिया है। इसी कड़ी में दिल्ली के मंत्री राजकुमार आनंद आज पटेल नगर इलाके में पहुंचे। उनके एक हाथ में झाडू थी। उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता के वार्ड में उम्मीदवारों संग प्रचार किया और सफाई की।
इससे पहले आज शाम को बीजेपी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। बता दें दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 250 सीटों पर मतदान होना है। इन सभी सीटों पर 4 दिसंबर को वोटिंग होगी और इसका रिजल्ट 7 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।14 नवंबर को नामांकन का आखिरी दिन था। 19 नवंबर को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है। कुल 250 सीट पर 2000 से अधिक लोगों ने नामांकन किया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
32 mins ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
10 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
11 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
13 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
16 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
18 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
20 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
20 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines