Delhi Mayor Election: शैली ओबेरॉय फिर चुनी गईं दिल्ली की मेयर, डिप्टी मेयर पद पर भी AAP का कब्जा

Delhi Mayor Election, Mayor Election Today, Aam Aadmi Party, BJP, Shaili Oberoi, Shikha Rai

MCD Mayor Election: दिल्ली नगर निगम के लिए शैली ओबेरॉय एक बार फिर से दिल्ली नगर निगम की मेयर चुनी गईं हैं। डिप्टी मेयर पद पर भी आप प्रत्याशी ने कब्जा जमाया है। बता दें कि चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होने से पहले ही मेयर पद के लिए बीजेपी उम्मीदवार शिखा राय और डिप्टी मेयर के लिए सोनी पांडेय ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय को सर्वसम्मति से दिल्ली एमसीडी का मेयर चुना गया, जबकि आले मोहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर चुना गया।

https://twitter.com/ANI/status/1651105354644848640

बता दें कि मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर डॉक्टर शैली ओबेरॉय पर भरोसा जताया था, जबकि भाजपा ने इस बार अपना प्रत्याशी बदल दिया था। पार्टी ने रेखा गुप्ता की जगह शिखा राय को मैदान में उतारा था। भाजपा प्रत्याशी शिखा राय ग्रेटर कैलाश से भाजपा की पार्षद हैं। वहीं डिप्टी मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी ने मौजूदा डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल पर भरोसा जताया था जिनका मुकाबला बीजेपी के सोनी पांडेय से होना था।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1651071340365991936

बता दें कि नियमों के मुताबिक हर साल मेयर चुनाव करने का प्रावधान है। दिसंबर 2022 में नगर निगम चुनाव हुए थे जिसमें आम आदमी पार्टी को कुल 250 में से 134 वार्डों पर, जबकि भाजपा को 115 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। चुनावी नतीजों के बाद सबसे पहले मेयर और डिप्टी मेयर पद के चुनाव के लिए जनवरी 2023 की तारीख तय की गई लेकिन सदन में गहमागहमी और नोकझोंक के बाद सदन को तीन बार स्थगित करना पड़ा था।

आखिरकार 22 फरवरी को मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव हुए जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई। नियमों के मुताबिक, मेयर और डिप्टी मेयर का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो गया था। बता दें कि दिल्ली नगर निगम अधिनियम, 1957 में वित्तीय वर्ष की शुरुआत में अप्रैल में मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव कराने का प्रावधान है।

जानकारी के मुताबिक, मेयर चुनाव में वोटिंग के लिए दिल्ली के 14 विधायकों (एक भाजपा, 13 आम आदमी पार्टी) को विधानसभा से नॉमिनेट किया गया है। बता दें कि दिल्ली नगर निगम देश के सबसे बड़े नागरिक निकायों में से एक है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ