Delhi Mayor Election: दिल्ली एमसीडी मेयर के लिए आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय को दोबारा चुना गया है। डिप्टी मेयर पद पर भी आप प्रत्याशी को चुन लिया गया है। चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होने से पहले ही मेयर पद के लिए बीजेपी उम्मीदवार शिखा राय और डिप्टी मेयर के लिए सोनी पांडेय ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय को सर्वसम्मति से दिल्ली एमसीडी का मेयर चुना गया, जबकि आले मोहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर चुना गया।
बता दें कि इससे पहले 22 फरवरी को हुए चुनाव में भी शैली ओबेरॉय को जीत मिली थी। उस वक्त शैली ओबरॉय को 150 और भाजपा की रेखा गुप्ता 116 वोट मिले थे। वहीं, 9 कांग्रेस पार्षदों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया था।
और पढ़िए – ‘बिहार में लंगड़ी सरकार…,’ प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर किया कटाक्ष, विपक्षी एकता मुहिम पर बोले- ‘चंद्रबाबू नायडू जैसा होगा हाल’
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1651109084886605825
दिल्ली में MCD चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे, जबकि इनका रिजल्ट 8 दिसंबर को आया था। चुनाव में 15 साल बाद भाजपा को MCD में बहुमत नहीं मिला। AAP ने 15 साल से एमसीडी की जड़ों में जमी बीजेपी को सत्ता से बाहर कर दिया था।
कौन हैं दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय?
शैली ओबेरॉय दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा में आने वाले वॉर्ड नंबर 86 से पार्षद चुनी गई हैं। पीएचडी कर चुकीं शैली ओबेरॉय पेशे से प्रोफेसर हुआ करती थीं। शैली ओबेरॉय 2013 में एक कार्यकर्ता के रूप में आप में शामिल हुईं और 2020 तक पार्टी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रहीं।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1651106461127262212
और पढ़िए – ‘कांग्रेस दिवालियापन का शिकार…’, कर्नाटक के बागलकोट में अमित शाह बोले- ‘आप BJP से आए नेताओं के दम पर लड़ रहे चुनाव’
शैली ओबेरॉय के पिता का नाम सतीश कुमार ओबेरॉय है। शैली दो बहन और एक भाई है। बहन का नाम मिली खन्ना और भाई का नाम तुषार ओबेरॉय है। उनकी पढ़ाई लिखाई दिल्ली और हिमाचल से हुई है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के जानकी देवी कॉलेज से बीकॉम तो हिमाचल विश्वविद्यालय से एमकॉम किया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
3 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
5 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
6 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
2 days agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
2 days agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines