दिल्ली मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार मेयर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच मुकाबला माना जा रहा है। मेयर पद के इच्छुक उम्मीदवारों के बीच दोनों पार्टियों में दौड़-धूप शुरू हो चुकी है। भाजपा के पास बहुमत है, ऐसे में माना जा रहा है कि मेयर बीजेपी का बनेगा। वहीं, आम आदमी पार्टी भी चुनाव में जीत के लिए कोशिश कर रही है। हालांकि नतीजों के बाद ही पता चलेगा कि किस पार्टी का प्रत्याशी जीत दर्ज करेगा?
यह भी पढ़ें:बिहार के 16 जिलों में होगी बारिश, आंधी-तूफान की आशंका; मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट
मेयर चुनाव के लिए नामांकन 21 अप्रैल को होंगे। वहीं, चुनाव के लिए 25 अप्रैल की तारीख मुकर्रर की गई है। दोनों पार्टियों में कई दावेदारों के नाम की चर्चा है। हालांकि किसी भी पार्टी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। दिल्ली में बीजेपी के पास ऐसे कई पार्षद हैं, जो 3-4 चुनाव जीत चुके हैं। माना जा रहा है कि पार्टी किसी वरिष्ठ पार्षद को मौका दे सकती है। बीजेपी में गौतमपुरी वार्ड से पार्षद व पूर्व मेयर सत्या शर्मा, नीमा भगत का नाम सबसे आगे चल रहा है।
दौड़ में ये चेहरे शामिल
रोहिणी-E वार्ड से पार्षद प्रवेश वाही और गुलाब सिंह राठौर भी दौड़ में हैं। वाही और निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह, संदीप कपूर, उप नेता प्रतिपक्ष जय भगवान यादव, पूर्व डिप्टी मेयर योगेश वर्मा भी दौड़ में शामिल हैं। भाजपा इस बार मेयर इलेक्शन पर पहली बार पार्षद बने किसी नेता को भी मौका दे सकती है।
आप में कौन-कौन दावेदार?
माना जा रहा है कि मेयर चुनाव में जातिगत समीकरणों का ध्यान भी रखा जा सकता है। उसके हिसाब से ही बीजेपी मेयर और डिप्टी मेयर कैंडिडेट का ऐलान करेगी। वहीं, आम आदमी पार्टी में मुकेश गोयल का नाम सबसे आगे है। वे 5वीं बार पार्षद बने हैं। सारिका चौधरी को भी मौका दिया जा सकता है, वे दरियागंज वार्ड से पार्षद हैं। पिछले साल आरक्षित श्रेणी का मेयर चुना गया था, तब भी उनके नाम की चर्चा चली थी।
यह भी पढ़ें:रंजिश के चलते की गई दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, लंदन में बैठे इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
चुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
1 hr agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
1 hr agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
5 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
7 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
7 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines