दिल्ली के जनकपुरी में एक युवक की गड्ढे में गिरने से मौत के चार दिनों बाद रोहिणी में भी ऐसा ही हादसा देखने को मिला. रोहिणी के बेगमपुर इलाके में नाले में गिरने से युवक की मौत हो गई. हादसा, रोहिणी सेक्टर-32 (बेगमपुर) में महाशक्ति काली मंदिर के पास हुआ है. मरने वाले की पहचान बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले 30 साल के बिरजू कुमार के तौर पर हुई है. वह मजदूरी करता था. DDA की जमीन पर बने सीवर में गिरने से उसकी मौत हुई है.
दिल्ली फायर सर्विस को मंगलवार शाम को 7.45 बजे युवक के गिरने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया. टीम को काफी देर तक ढूंढ़ने के बाद उसके शव को बाहर निकालने में कामयाबी मिली.
यह भी पढ़ें : धरा रह गया एनिवर्सरी केक, खुशियों के बीच पसरा मातम; दिल्ली के गड्ढे ने छीनी घर के चिराग की जिंदगी
कुछ रिपोर्ट्स में पुलिस सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि बिरजू ने दोस्त के साथ पूरे दिन शराब पी थी. जब दोनों वहां से गुजर रहे थे तो बिरजू का संतुलन बिगड़ गया और वह नाले में गिर गया. जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.
बता दें, पिछले सप्ताह जनकपुरी में भी ऐसा ही हादसा हुआ था. प्राइवेट बैंक में काम करने वाले 25 साल के कमल ध्यानी की गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी. यह गड्ढा दिल्ली जल बोर्ड ने खोदा था. वह गुरुवार रात अपनी बाइक से घर आ रहा था, तभी वह गड्ढे में गिर गया.
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
11 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
12 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
13 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
15 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
15 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
17 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
17 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
18 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
21 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines