Delhi Lok Sabha chunav live: दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। यहां नई दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली समेत लगभग सभी सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार एक लाख से अधिक वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। राजधानी दिल्ली में 25 मई को छठे चरण के तहत मतदान हुए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली की सात सीटों पर इस बार कुल 58.03 फीसदी मतदान हुए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 2 फीसदी कम है। 2019 लोकसभा चुनाव में दिल्ली में 60.60 प्रतिशत और 2014 लोकसभा चुनाव में यहां 65.10 फीसदी मतदान हुआ था। बता दें इस बार दिल्ली में कांग्रेस और आप एक साथ चुनाव मैदान में है। आइए आपको बताते हैं दिल्ली की सात सीटों पर किस प्रमुख पार्टी से कौन उम्मीदवार है और 2019 चुनाव में किस पार्टी का उम्मीदवार जीता था।
| नंबर | लोकसभा | आगे | पीछे |
| 1 |
चांदनी चौक |
(BJP) प्रवीण खंडेलवाल | जय प्रकाश अग्रवाल (Con) |
| 2 |
पूर्वी दिल्ली |
(BJP)हर्ष मल्होत्रा | कुलदीप कुमार (AAP) |
| 3 |
उत्तर पूर्वी दिल्ली |
(BJP) मनोज तिवारी | कन्हैया कुमार (Con) |
| 4 |
नई दिल्ली |
(BJP) बांसुरी स्वराज | सोमनाथ भारती (AAP) |
| 5 |
उत्तर-पश्चिम |
(BJP) योगेंद्र चंदोलिया | उदित राज (Con) |
| 6 |
दक्षिणी दिल्ली |
(BJP) रामवीर सिंह बिधुड़ी | सहीराम (AAP) |
| 7 |
पश्चिमी दिल्ली |
(BJP) कमलजीत सहरावत | महाबल मिश्रा (AAP) |
चांदनी चौक लोकसभा सीट
इस सीट पर बीजेपी ने प्रवीण खंडेलवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने जय प्रकाश अग्रवाल को टिकट दिया है। प्रवीण की दिल्ली के बड़े व्यापारी नेताओं में गिनती होती है। जबकि जय प्रकाश का दिल्ली की राजनीति के दिग्ग्गज नेता और पूर्व सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में इस सीट से बीजेपी के डॉ. हर्षवर्धन चुनाव जीते थे। उन्हें 5,19,055 वोट मिले थे।
पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट
इस सीट पर बीजेपी ने हर्ष मल्होत्रा को टिकट दिया है। वहीं, उनके सामने आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार हैं। यमुनापार की राजनीति में हर्ष मल्होत्रा की संगठन में पकड़ मानी जाती है। वहीं, कुलदीप कुमार पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया के बाद यमुना पार में आप के चेहरे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी की टिकट पर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने 696156 वोट पाकर जीत हासिल की थी।
उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट
इस सीट पर बीजेपी ने मनोज तिवारी को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को चुनाव मैदान में उतारा है। मनोज पिछले दो बार 2014 और 2019 में इस सीट पर बीजेपी की टिकट से चुनाव जीत चुके हैं। वहीं, कन्हैया पूर्व जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष हैं। 2019 के चुनाव में मनोज तिवारी को 7,85,262 वोट मिले थे।
उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट
इस सीट पर कांग्रेस ने उदित राज को टिकट दिया है। वहीं, बीजेपी से योगेंद्र चंदोलिया चुनाव मैदान में उतारा हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी हंसराज हंस ने 8,48,663 वोट पाकर चुनाव जीता था।
दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट
इस सीट पर बीजेपी के रामवीर सिंह बिधुड़ी और आप के सहीराम आमने-सामने हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के रमेश बिधूड़ी ने आप के राघव चड्डा को हराया था। बिधूड़ी को 6.85 लाख वोट मिले थे।
पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट
इस सीट पर बीजेपी ने कमलजीत सहरावत को टिकट दी है। वहीं, आप ने महाबल मिश्रा को चुनाव मैदान में उतारा है। महाबल मिश्रा इससे पहले कांग्रेस में थे और पूर्व सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के प्रवेश वर्मा चुनाव जीते थे उन्हें 8,65,648 वोट मिले थे।
नई दिल्ली लोकसभा सीट
इस सीट पर बीजेपी से बांसुरी स्वराज चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने आप के सोमनाथ भारती चुनाव लड़ रहे हैं। बांसुरी भाजपा की दिवंगत नेता सुषमा स्वाराज की बेटी हैं। सोमनाथ भारती वरिष्ठ आप नेता हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी की मीनाक्षी लेखी चुनाव जीती थीं। उन्हें कुल 5.3 लाख वोट मिले थे।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
15 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
15 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
21 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
2 days agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines