Delhi Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव चल रहा है। दूसरे चरण की वोटिंग संपन्न हो गई। सेकंड फेज में दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में शुक्रवार को शांतिपूर्वक मतदान खत्म हो गया। आइए जानते हैं कि अब दिल्ली में कब चुनाव होगा?
दिल्ली से गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद सीमा साझा करता है। दोनों जिलों में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट डाले गए। अगर यूपी की 8 लोकसभा सीटों की बात करें तो शाम 6 बजे तक 53.02 प्रतिशत वोटिंग हुई। गाजियाबाद में 48 फीसदी और गौतमबुद्ध नगर में 51.92 फीसदी मतदान हुआ।
यह भी पढ़ें :क्या अनंतनाग-राजौरी सीट पर टलेगा चुनाव? दो पूर्व सीएम ने EC से की ये अपील
दिल्ली में 25 मई को होगा मतदान
दिल्ली में लोकसभा की कुल सात सीटें हैं, जहां एक ही चरण में मतदान होगा। राष्ट्रीय राजधानी में छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे। इससे पहले चुनाव आयोग 29 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी करेगा। उम्मीदवार 6 मई तक अपना नामांकन पर्चा भर सकते हैं, जबकि नाम वापस लेने की तारीख 9 मई तय की गई है।
यह भी पढ़ें : ‘पहले चरण की वोटिंग से BJP में घबराहट’, News 24 से बातचीत में क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे
AAP-कांग्रेस मिलकर रही चुनाव
नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्वी, चांदनी चौक, दक्षिणी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली सीटों पर एक साथ 25 मई को वोटिंग होगी। पिछले चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने क्लीन स्वीप किया था। इस बार दिल्ली में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच चुनावी मुकाबला होगा। इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर दिल्ली में लोकसभा चुनाव लड़ रही है।
संबंधित खबरें
जामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 hrs agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
3 hrs agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
4 hrs agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
7 hrs agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
19 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
20 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines