Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया सीबीआई दफ्तर पहुंच गए हैं। इससे पहले वे घर से निकलने के बाद अपनी पार्टी के दफ्तर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इससे पहले डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर खुद को झूठे मामले में फंसाने और गिरफ्तारी की साजिश रचने का आरोप लगाया।
मनीष सिसोदिया ने सोमवार सुबह ट्वीट कर लिखा कि मेरे ख़िलाफ़ पूरी तरह से फ़र्ज़ी केस बनाकर इनकी तैयारी मुझे गिरफ़्तार करने की है. मुझे आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाना था। ये लोग गुजरात बुरी तरह से हार रहे हैं। इनका मक़सद मुझे गुजरात चुनाव प्रचार में जाने से रोकना है।
https://twitter.com/msisodia/status/1581843146149089281
उन्होंने कहा कि मेरे जेल जाने से गुजरात का चुनाव प्रचार रुकेगा नहीं। आज हर गुजराती खड़ा हो गया है। अच्छे स्कूल, अस्पताल, नौकरी, बिजली के लिए गुजरात का बच्चा बच्चा अब चुनाव प्रचार कर रहा है। गुजरात का आने वाला चुनाव एक आंदोलन होगा। मेरे खिलाफ एक पूरी तरह से फर्जी केस बनाया हुआ है।
इससे पहले सोमवार सुबह आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक और कुलदीप कुमार ने मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। वहीं, मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
रविवार को सिसोदिया ने किया ये ट्वीट
रविवार को एक ट्वीट में सिसोदिया ने कहा कि मेरे घर पर 14 घंटे तक सीबीआई की छापेमारी की गई, कुछ भी नहीं मिला। मेरे बैंक लॉकर की तलाशी ली, उसमें भी कुछ नहीं निकला। उन्हें मेरे गांव में भी कुछ नहीं मिला। अब उन्होंने फोन किया है। मैं कल सुबह 11 बजे सीबीआई मुख्यालय जाऊंगा। मैं जाऊंगा और अपना पूरा सहयोग दूंगा। सत्यमेव जयते।
आप का दावा- सिसोदिया को गिरफ्तार करेगी सीबीआई
आम आदमी पार्टी ने रविवार को आरोप लगाया कि सीबीआई मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करेगी। पार्टी की ओर से तर्क दिया गया कि गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के अभियान को रोकने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है। आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “मैं यह विश्वास और जिम्मेदारी के साथ कह सकता हूं कि मनीष सिसोदिया को भाजपा के इशारे पर सीबीआई गिरफ्तार करेगी।”
केजरीवाल ने सिसोदिया की तुलना भगत सिंह से की
आबकारी नीति मामले में सीबीआई की ओर से मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए तलब करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की तुलना भगत सिंह से की। उन्होंने पार्टी और केंद्र सरकार के बीच छिड़ी जंग को आजादी की दूसरी लड़ाई भी बताया।
बता दें कि मनीष सिसोदिया को दिल्ली शराब घोटाले में भ्रष्टाचार के आरोप में मामले में आरोपी बनाया गया है। आबकारी नीति मामले में सीबीआई अब तक 10 आरोपियों के बयान दर्ज कर चुकी है। रविवार को सीबीआई मुख्यालय में कुछ लोगों से पूछताछ की गई।
सीबीआई ने आप कार्यकर्ता विजय नायर और एंटरटेनमेंट एंड इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ओनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ और हैदराबाद के बिजनेसमैन अभिषेक बोइनपल्ली को भी गिरफ्तार किया है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी, जिसे पिछले साल नवंबर में लाया गया था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
1 hr agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
6 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
9 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
9 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
10 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 day agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
1 day agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines