Delhi Liquor Policy Scam Update: दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता के कविता को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। ईडी और सीबीआई की ओर से दर्ज मामले की सुनवाई के दौरान उनको बेल मिल गई। शीर्ष कोर्ट ने शर्तों के साथ के कविता को जमानत दी है। वहीं, शराब घोटाले के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में भी सुनवाई हुई।CBI की ओर से दर्ज मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 3 सितंबर तक बढ़ा दी है। ANI के मुताबिक शीर्ष न्यायालय ने दिल्ली हाई कोर्ट के के कविता को जमानत देने के खिलाफ फैसले को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने उनको दोनों मामलों में 10-10 लाख के बॉन्ड भरने को कहा है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने गवाहों से छेड़छाड़ न करने, प्रभावित न करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढे़ं : BJP की लाख कोशिशों के बावजूद देश के लोग यह मानने को तैयार नहीं कि केजरीवाल ने कोई भ्रष्टाचार किया है: सौरभ भारद्वाज
कोर्ट ने के कविता को अपना पासपोर्ट निचली अदालत में जमा करवाने को कहा है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 46 वर्षीय के कविता को इसी साल 15 मार्च को अरेस्ट किया था। उन्हें तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित घर से गिरफ्तार किया गया था। इसके एक महीने बाद CBI ने उनको अरेस्ट किया था। जिसके बाद वे तिहाड़ जेल में बंद थीं। इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर के कविता ने जमानत मांगी थी। लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने तर्क दिया था कि वे मुख्य आरोपी हैं। जांच महत्वपूर्ण चरण में है, इसलिए बेल देने का कोई आधार नहीं है। वे एक शिक्षित महिला और पूर्व सांसद हैं। जिनको किसी भी सूरत में कमजोर नहीं माना जा सकता।
9 अगस्त को मिली थी सिसोदिया को बेल
बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले के मामले में 9 अगस्त को आप नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी जमानत मिल चुकी है। वे लगभग 17 महीने जेल में बंद रहे थे। सीबीआई ने उनको पिछले साल 26 फरवरी को अरेस्ट किया था। इसी साल उनको सीबीआई ने 9 मार्च को PMLA के तहत गिरफ्तार किया था।
यह भी पढे़ं : शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव ने वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को कैबिनेट में लाने से किया इनकार: दिल्ली सरकार
यह भी पढ़ें:इश्क में खोया सबकुछ पर झुका नहीं; विदेशी लड़की से शादी करने वाला ये था पहला राजा, पढ़ें अजब प्रेम कहानी
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
18 mins agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
16 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
17 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
20 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
21 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
21 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
22 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
1 day agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines