Delhi Liquor Policy: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को उनके सहयोगियों के परिसरों पर छापेमारी की। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि जांच एजेंसी ने सर्वेश मिश्रा के दिल्ली स्थित विठ्ठल भाई पटेल हाउस स्थित परिसरों पर छापेमारी की। आप नेता ने एक ट्वीट में यह भी कहा कि ईडी ने अजीत त्यागी के परिसरों पर छापा मारा।
संजय सिंह ने आरोप लगाया गया है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति ने कुछ डीलरों का पक्ष लिया, जिन्होंने इसके लिए कथित तौर पर रिश्वत दी थी, इस आरोप का आप ने जोरदार खंडन किया था। बाद में नीति को रद्द कर दिया गया।
मुंबई में मौजूद संजय सिंह ने कहा कि आज सुबह पता चला कि मेरे सहयोगियों (अजीत त्यागी और सर्वेश मिश्रा) के घर पर छापेमारी चल रही है तो मैं ईडी को बताना चाहता हूं कि मैं न झुकूंगा न रूकूंगा। हम मोदी सरकार के इस हथकंडे के सामने कोई भी समझौता नहीं करने वाले हैं, हम आपसे लड़ेंगे और पूरे देश के सामने ईडी का किसी तरह से दुरुपयोग हो रहा है इसे उजागर करेंगे।
और पढ़िए – New Parliament: कांग्रेस-टीएमसी और AAP के बाद अब आरजेडी नए संसद भवन के उद्घाटन में नहीं होगी शामिल
एक अन्य ट्वीट में संजय सिंह ने कहा कि मोदी की दादागिरी चरम पर है। मैं मोदी की तानाशाही के ख़िलाफ़ लड़ रहा हूं। ED की फर्जी जाँच को पूरे देश के सामने उजागर किया। ED ने मुझसे गलती मानी। जब कुछ नही मिला तो आज मेरे सहयोगियों अजीत त्यागी और सर्वेश मिश्रा के घर ED ने छापा मारा है। सर्वेश के पिता कैंसर से पीड़ित हैं ये जुर्म की इंतेहा है। चाहे जितना जुर्म करो लड़ाई जारी रहेगी।
क्या है दिल्ली शराब नीति मामला?
दरअसल, दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने 17 नवंबर 2021 को नई एक्साइज पॉलिसी लागू करती है। इस नीति के लागू होने के बाद दिल्ली सरकार दावा करती है कि इससे राजस्व में इजाफा होगा, साथ ही माफिया राज भी खत्म होगा। लेकिन दावे के मुताबिक, सबकुछ उल्टा हुआ।
जुलाई 2022 में दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव की ओर से उपराज्यपाल वीके सक्सेना को एक रिपोर्ट सौंपी जाती है। रिपोर्ट में आरोप लगाया जाता है कि डिप्टी सीएम और आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया ने नई शराब नीति के जरिए शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाया है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही उपराज्यपाल की ओर से मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की जाती है।
17 अगस्त 2022 को सीबीआई मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर देती है। केस में मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों को आरोपी बनाया जाता है। फिर मामले में 22 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री होती है। ईडी की ओर से आबकारी नीति में मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज किया जाता है। करीब छह महीने की जांच के बाद मनीष सिसोदिया को पहले सीबीआई फिर ईडी गिरफ्तार कर लेती है। इसी मामले में सीबीआई अरविंद केजरीवाल से भी पूछताछ कर चुकी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
53 mins agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
20 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
21 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
23 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
23 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines