Delhi LG Letter to CM Atishi: दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने सोमवार को सीएम आतिशी को चिट्ठी लिखकर नए साल की बधाई दी। उन्होंने पत्र में लिखा अपने ढाई साल के कार्यकाल में पहली बार किसी सीएम को काम करते देखा। इस दौरान एलजी ने सीएम की सराहना करते हुए कहा आपने अपने पूर्ववर्ती सीएम के विपरीत कई विभागों की जिम्मेदारी संभाली। एलजी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा केजरीवाल सरकार की विफलता का ठीकरा उनके नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार पर फोड़ा जाएगा। एलजी की चिट्टी पर जवाब देते हुए सीएम आतिशी ने कहा आप गंदी राजनीति करने की बजाय दिल्ली की बेहतरी के लिए काम करें। मैं केजरीवाल जी के दिखाए रास्ते पर सरकार चला रही हूं।
दिल्ली के एलजी ने सीएम को लिखे पत्र में कहा आपके पूर्ववर्ती सीएम के पास सरकार का एक भी विभाग नहीं था और न ही वे फाइलों पर हस्ताक्षर करते थे। आपने अनेक विभागों का दायित्व संभालते हुए विभिन्न मुद्दों पर काम करने का प्रयास किया। एलजी ने आगे लिखा, केजरीवाल ने बिना आधार और तथ्यों के आपके खिलाफ परिवहन विभाग तथा अन्य जांच एजेंसियों द्वारा जांच कर आपको जेल भेजने की बात कही। एलजी ने कहा सीएम ने कुछ दिन पहले आपको कामचलाऊ और अस्थाई सीएम कहा। यह मुझे आपत्तिजनक लगा, इससे मैं आहत हूं।
उपराज्यपाल ने कहा इस स्तर के पब्लिक डिस्कोर्स से मैं चिंतित हूं। मेरी सरकार की पूर्णकालिक सीएम को अस्थाई मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तुत करने से मैं आहत हूं। मेरा यह पत्र आपको व्यक्तिगत तौर पर लिखा गया है, लेकिन आने वाले समय में इसे वर्तमान के परिप्रेक्ष्य को रेखांकित और रिकाॅर्ड करता हुए दस्तावेज माने।
एलजी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, यह सभी जानते हैं कि आपको किन परिस्थितियों में सीएम बनाया गया। पिछले दस साल में यमुना की बदतर हालत, पीने के पानी की कमी, कचरे के पहाड़ों का मुद्दा, बुनियादी सुविधाओं की कमी, सड़कों और सीवर लाइन की दुर्दशा, एक सीएम द्वारा जिसको कामचलाऊ और अस्थाई घोषित किया जा चुका हो, तीन-चार महीनों में कुछ भी कर पाना कितना संभव है, ये सभी जानते हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘कानून सबके लिए समान, बेहतर होता अगर…,’ अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर क्या बोले पवन कल्याण?
एलजी के पत्र पर आतिशी का जवाब
एलजी के पत्र पर सीएम आतिशी ने जवाब देते हुए कहा, आप गंदी राजनीति करने की बजाय, दिल्ली की बेहतरी पर ध्यान दीजिए। केजरीवाल जी ने साढ़े 9 साल तक दिल्ली की बेहतरी के लिए काम किया। मैं अरविंद केजरीवाल जी द्वारा दिखाए रास्ते पर सरकार चला रही हूं। मैं आपके द्वारा महिला सम्मान योजना में अड़ंगा डालने से भी आहत हूं।
ये भी पढ़ेंः अब जज का बेटा नहीं बनेगा जज! Nepotism पर ब्रेक लगाएगा सुप्रीम कोर्ट?
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
13 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
15 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
15 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
16 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
16 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
20 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
21 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
23 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines