दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कर रही है, रिपोर्ट बताते हैं कि 71000 से ज्यादा आवेदन दिल्ली लक्ष्मी योजना के पोर्टल पर भी जमा हो चुके हैं. इस योजना की मदद से दिल्ली की महिलाओं को हर महीने आर्थिक लाभ मिलेगा जिसका इस्तेमाल में अपने हिसाब से कर सकेंगी. लेकिन इस योजना को लेकर एक सवाल बड़ी संख्या में महिलाओं के बीच उठता दिख रहा है, कि जिन महिलाओं के पास राशन कार्ड नहीं क्या उन्हें भी हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे? आइए जानते हैं इस स्टोरी में इस सवाल का जवाब और तमाम जरूरी नियम.
यह भी पढ़ें: ‘युवाओं को शांत और समझाने की जरूरत’, CJI ने पुलिस को दी नसीहत; CJP से जुड़ी याचिका पर की सुनवाई
बिना राशन कार्ड के मिलेगा योजना का लाभ?
दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर सरकार ने जरूरी दस्तावेजों की सूची जारी कर दी है, जिसमें राशन कार्ड अनिवार्य नहीं है. यानी कि अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है, तो आपको भी 2500 रुपये महीना मिल जाएगा, लेकिन उससे पहले आपको कुछ जरूरी शर्तों का पूरा करना होगा. अगर आप इन शर्तों को पूरा नहीं कर पाते हैं, तो आप इस योजना के लाभ से भी दूर हो जाएंगे.
इन शर्तों को पूरा करना होगा जरूरी
- आवेदक महिला होनी चाहिए.
- आवेदक परिवार की सबसे बड़ी महिला सदस्य होनी चाहिए.
- आवेदन की तारीख तक महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
- परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
- आवेदक, उसके पति या उसके माता-पिता में से कोई एक आवेदन की तारीख तक कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली का निवासी होना चाहिए.
- आवेदक दिल्ली की पंजीकृत मतदाता (वोटर) होनी चाहिए.
- आवेदन से पहले के 12 महीनों में परिवार की कुल बिजली खपत 2400 यूनिट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
- आवेदक केंद्र या राज्य सरकार से किसी भी प्रकार की पेंशन या वित्तीय सहायता नहीं ले रही हो, साथ ही वह इनकम टैक्स दाता, जीएसटी फाइलर, सरकारी कर्मचारी या किसी सार्वजनिक पद पर कार्यरत नहीं होनी चाहिए.
- आवेदक या उसके परिवार का कोई भी सदस्य केंद्र/राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रम (PSU), बोर्ड, स्थानीय निकाय या किसी सरकारी संस्थान में नियमित या संविदा कर्मचारी नहीं होना चाहिए. साथ ही परिवार का कोई सदस्य विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन या किसी अन्य सरकारी वित्तीय सहायता से मदद नहीं रहा होना चाहिए.
- आवेदक या उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम कोई चार पहिया मोटर वाहन नहीं होना चाहिए.
- आवेदक के तीन से ज्यादा बच्चे नहीं होने चाहिए.
- आवेदक के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड या आपराधिक बैकग्राउंड नहीं होनी चाहिए.
बिना राशन कार्ड के कैसे करें अप्लाई जानें प्रोसेस
अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है, तो सबसे पहले आय प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार करें. इसके बाद अपने क्षेत्र के सांसद या विधायक के कार्यालय में जाकर सिफारिश पत्र प्राप्त करें. सभी दस्तावेज पूरे होने के बाद दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. आवेदन करते समय सभी जानकारी सही और दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें. ध्यान रखें कि किसी भी गलत जानकारी या अधूरे दस्तावेज के कारण आवेदन रद्द हो सकता है, इसलिए आवेदन जमा करने से पहले सभी एक बार जरूर जांच लें, ताकि योजना का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके.
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: मयूर विहार, छतरपुर, उत्तम नगर समेत दिल्ली के कई इलाकों में 6
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
1 hr agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
6 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
10 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
20 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
22 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines