महिलाओं के पास 3 साल में होंगे 60000 रुपये, सरकार की शानदार योजना; ₹1000 हाथ में और खाते में 1500 रुपये

महिला समृद्धि योजना, जिसका नाम बदलकर अब लक्ष्मी योजना रख दिया गया है, इसके शुरू होने को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार, सरकार महिलाओं को 2500 रुपये तो देगी ही, लेकिन महिला के हाथ में इस्तेमाल के लिए सिर्फ 1000 रुपये ही आ सकेंगे. जानिए बाकी 1500 का क्या होगा?

Delhi Lakshmi Yojana 2026

महिला समृद्धि योजना. (Image: AI)

खबर की मुख्य बातें:-

विज्ञापन
  • दिल्ली महिला समृद्धि योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने का प्रस्ताव है.
  • हर महीने मिलने वाली राशि में से 1,000 रुपये तुरंत निकाले जा सकेंगे, जबकि 1,500 रुपये बचत के रूप में जमा होंगे.
  • तीन साल तक हर महीने 1,500 रुपये जमा होने पर 54,000 रुपये की मूल राशि बनेगी, जो ब्याज के साथ 58,000 से 60,000 रुपये तक पहुंच सकती है.

दिल्ली सरकार की प्रस्तावित महिला समृद्धि योजना (Delhi Mahila Samriddhhi Yojna) को लेकर हर महीने आर्थिक सहायता देने वाली योजना के रूप में नहीं देखा जा रहा है. इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को नियमित आर्थिक मदद देने के साथ-साथ उनके भविष्य के लिए एक सुरक्षित बचत राशि तैयार करना भी है. माना जा रहा है कि, सरकार ऐसा मॉडल तैयार कर रही है, जिससे महिलाओं को जरूरत के समय पैसा भी मिले और लंबे समय के लिए आर्थिक सुरक्षा भी तैयार हो सके, ताकि जरूरत के समय वह उसका इस्तेमाल सही तरीके से कर सके.

विज्ञापन

इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उनकी बचत की आदत को बढ़ावा देने पर खास ध्यान दिया गया है. योजना के जरिए सरकार चाहती है कि महिलाएं छोटी-छोटी जरूरतों के लिए पूरी तरह दूसरों पर निर्भर न रहें और भविष्य की जरूरतों के लिए उनके पास अपनी एक सुरक्षित राशि मौजूद हो, जिसका वह खुलकर इस्तेमाल कर सकें.

विज्ञापन

हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये लेकिन हाथ में आएंगे कम

प्रस्तावित योजना के अनुसार, पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 2500 रुपये जमा किए जाने की योजना है. हालांकि, इस पूरी राशि को एक साथ निकालने की अनुमति नहीं होगी, योजना का मुख्य उद्देश्य सिर्फ तुरंत खर्च के लिए पैसा उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए एक बचत फंड तैयार करना भी है, जिसका इस्तेमाल में बाद में कर सकें. योजना के संभावित मॉडल के अनुसार, महिलाओं को हर महीने मिलने वाली राशि में से 1000 रुपये तुरंत इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि 1500 रुपये की राशि उनके खाते में बचत के रूप में जमा होती रहेगी. यह बचत राशि भविष्य में महिलाओं के लिए एक बड़ी आर्थिक मदद का रूप लेगी.

तीन साल में जमा होंगे 60 हजार रुपये

अगर हर महीने 1500 रुपये बचत खाते में जमा होते हैं, तो तीन साल में कुल 54 हजार रुपये की मूल राशि तैयार होगी. इसके अलावा, इस जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज को जोड़ने के बाद महिलाओं को करीब 58 हजार रुपये से 60 हजार रुपये तक की एकमुश्त राशि मिलने की संभावना है. हालांकि, अंतिम राशि ब्याज दर और योजना के वित्तीय प्रविधानों के आधार पर तय होगी. लेकिन एक बात साफ है कि इस योजना के शुरू होने से भविष्य में महिलाओं को एक साथ बड़ी रकम मिलेगी, जिसका इस्तेमाल वह इलाज से लेकर अन्य कामों में आसानी से कर सकेंगे.

विज्ञापन

योजना के लिए पोर्टल भी तैयार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, योजना को ज्यादा आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार कर लिया गया है. इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को प्रस्तावित पात्रता व शर्तों के अनुसार एक स्व-घोषणा पत्र (Self Declaration Form) जमा करना होगा. इसमें आवेदक को यह घोषणा करनी होगी कि वह कम से कम 10 सालों से दिल्ली की निवासी हैं और उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. अधिकारियों के अनुसार, पात्रता की पुष्टि के लिए आवेदकों को आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और परिवार के सदस्यों से संबंधित जरूरी दस्तावेज जमा करने पड़ सकते हैं.

28 अगस्त से शुरू करने की तैयारी

रिपोर्ट की मानें तो, दिल्ली सरकार इस योजना को 28 अगस्त से लागू करने की तैयारी कर रही है. संबंधित विभाग योजना की प्रक्रिया, पात्रता नियम, लाभार्थियों के चयन और भुगतान व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. हालांकि, योजना की आधिकारिक शुरुआत और तमाम नियमों की पुष्टि सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद ही होगी. इसके बाद ही यह साफ हो पाएगा कि कौन-कौन सी महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकेंगी और आवेदन की प्रक्रिया क्या होगी.

विज्ञापन

मुख्य निष्कर्ष:- दिल्ली महिला समृद्धि योजना का मकसद महिलाओं को सिर्फ हर महीने आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि उनके भविष्य के लिए एक मजबूत बचत फंड तैयार करना भी है. अगर योजना प्रस्ताव के मुताबिक लागू होती है, तो महिलाओं को नियमित मासिक मदद के साथ तीन साल बाद ब्याज सहित एकमुश्त बड़ी राशि मिलेगी, जिससे वे शिक्षा, स्वास्थ्य, छोटे कारोबार या अन्य जरूरी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकेंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ