Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में नाबालिग लड़के की हत्या के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। हत्या की वारदात दक्षिण पश्चिम इलाके के किशनगढ़ गांव में हुई है। जहां 5 आरोपियों ने किशोर को चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने उसके दोस्त को भी गोली मारी। पुलिस ने मामले में चार नाबालिगों समेत 5 आरोपियों को अरेस्ट किया है। हत्या के पीछे चौंकाने वाली बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि मृतक ने एक नाबालिग को थप्पड़ मार दिया था। जिसका बदला लेने के लिए आरोपी ने साथियों समेत वारदात को अंजाम दिया। वहीं, गोली लगने से घायल युवक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने वारदात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वारदात की जानकारी 26 अक्टूबर की शाम को लगी थी।
पुलिस ने जुटाए सबूत
पुलिस को सूचना मिली थी कि किशनगढ़ गांव में गौशाला के पास दो लोगों पर हमला किया गया है। दोनों घायलों को सफदरजंग अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पुलिस ने महरौली के रहने वाले 16 साल के किशोर को मृत घोषित कर दिया। उस पर चाकू से वार किए गए थे। वहीं, दूसरे युवक मसूदपुर गांव के रहने वाले सौरभ यादव का अस्पताल में इलाज जारी है। उसे कमर में गोली लगी है। दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सबूत जुटाए हैं।
यह भी पढ़ें:भीषण हादसे में 19 लोगों की मौत, मेक्सिको में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई यात्रियों से भरी बस
पूछताछ में सौरभ ने बताया कि वह किशनगढ़ में अपनी नानी के घर आया था। इस दौरान वह अपने मृतक दोस्त से मिलने के लिए उसके घर गया था। वहां वे लोग अन्य साथियों के साथ गौशाला के पास घूम रहे थे। तभी तीन लड़के आए और उन पर फायरिंग शुरू कर दी। उसे कमर में गोली लगी, वह वहीं गिर गया। जिसके बाद उसका नाबालिग दोस्त भागने लगा तो आरोपियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया।
संजय के खिलाफ पहले भी केस दर्ज
इसके बाद आरोपियों ने चाकू मार-मारकर उसे घायल कर दिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने किशनगढ़ निवासी संजय महलावत समेत पांच आरोपियों को अरेस्ट किया है। कुछ दिन पहले मृतक ने एक लड़के को थप्पड़ मारा था। इसी का बदला लेने के लिए नाबालिग अपने साथियों के साथ घूम रहा था। चारों नाबालिग महरौली इलाके के बताए जा रहे हैं। वहीं, आरोपित संजय के खिलाफ पहले भी हत्या प्रयास का मामला दर्ज है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें:जिम ट्रेनर ने क्यों किया ‘दृश्यम’ जैसा कांड? DM के कंपाउंड में दफनाई थी लाश
संबंधित खबरें
दिल्ली-नोएडा समेत NCR में अचानक बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; देखें IMD का अलर्ट
12 mins agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
29 mins agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
17 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
23 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines