दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके के यमुना बाजार अंडरपास में सरेआम युवक की चाकू मारकर हत्या. मृतक की पहचान प्रभात के रूप में हुई है. वारदात में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रभात अपने परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ ई-रिक्शा से गांधीनगर मार्केट से खारी बावली जा रहे थे. अंडरपास में बदमाशों ने ई-रिक्शा रुकवाकर लूटपाट की कोशिश की. विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया गया. वारदात के वक्त ई-रिक्शा में ड्राइवर समेत चार लोग सवार थे. आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए. पुलिस लूट समेत अन्य एंगल से जांच कर रही है.
यमुनाबाजार अंडरपास के पास में हुई वारदात
जानकारी के मुताबिक, घटना शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है. ई-रिक्शा यमुनाबाजार अंडरपास के पास पहुंचा था, तभी बदमाशों ने उसे रोक लिया. आरोप है कि उन्होंने ई-रिक्शा में सवार यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी. इसी दौरान विरोध करने पर एक यात्री पर चाकू से हमला कर दिया गया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात के दौरान ई-रिक्शा चालक ने भी लूट का विरोध किया. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने उस पर भी चाकू से हमला किया, जिसमें उसके हाथ की उंगलियां कट गईं. घटना में कुल तीन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. इनमें एक यात्री की हालत गंभीर थी और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: दरियागंज, निजामुद्दीन, शालीमारबाग समेत दिल्ली के कई इलाकों में 25 सितंबर को गुल रहेगी बिजली!
हत्या की सूचना मिलते ही कश्मीरी गेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. उत्तरी जिले की ऑपरेशन टीम और क्राइम टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने मौके से महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं और वारदात में शामिल आरोपितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है, ताकि हमलावरों की गतिविधियों और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके. घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने हत्या और लूट के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट नहीं की है.
यह भी पढ़ें: Delhi Traffic Alert: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई रूट्स पर डायवर्जन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
1 hr agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
5 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
23 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
23 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 day agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines