- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 24 सितंबर 2026 को लोक निवास में विरोध प्रदर्शन के कारण यातायात एडवाइजरी जारी की है.
- वकीलों, दिल्ली प्रदेश भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के विरोध प्रदर्शन के कारण कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित रहेगा.
- सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक कई महत्वपूर्ण रूट्स पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की संभावना है.
- यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें.
राजधानी दिल्ली में यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जरूरी एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत राजधानी के कई रूट्स पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रहने वाली है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर बताया कि 24 सितंबर 2026 को दिल्ली के लोक निवास में वकीलों और दिल्ली प्रदेश भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के विरोध प्रदर्शन के चलते कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक कई महत्वपूर्ण रूट्स पर ट्रैफिक प्रभावित रहने वाला है, इसलिए यात्रा की योजना से पहले डायवर्जन और जरूरी एडवाइजरी पढ़ लें, ताकि आखिरी समय पर आपको परेशानी न हो.
किन रूट्स पर डायवर्जन लागू?
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक बुलेवार्ड रोड, रिंग रोड (I.P. कॉलेज रेड लाइट से TB नगर रेड लाइट तक), रानी झांसी रोड/फ्लाईओवर, राजपुर रोड, शमनाथ मार्ग, भिखू राम जैन मार्ग, डॉ. कर्णवाल मार्ग, रेनिवास मार्ग, रोशनारा रोड, लाला जगन्नाथ मार्ग, गौशाला मार्ग, लोथियन रोड, कचहरी रोड और जोरावर सिंह मार्ग पर यातायात प्रभावित हो सकता है. ऐसे में अगर आप इन मार्गों से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो बेहतर रहेगा कि दूसरे वैकल्पिक रूट्स (Alternate Routes) का इस्तेमाल करें, ताकि ज्यादा वक्त खराब किए बिना आपकी यात्रा आसानी से पूरी हो सके.
ट्रैफिक पुलिस की वाहन चालकों को सलाह
प्रदर्शन के कारण होने वाले इस ट्रैफिक बदलाव को देखते हुए, ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक इन मार्गों से सफर करने से बचें और यात्रा की योजना पहले से बनाकर चलें, ताकि वक्त पर आप अपने गंतव्य तक पहुंच सके. इतना ही नहीं, ट्रैफिक पुलिस ने ये भी साफ किया है कि, जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक को निर्धारित डायवर्जन प्वाइंट से मोड़ा जा सकता है, जबकि आपातकालीन वाहनों का डायवर्जन से छूट रहेगी. साथ ही, सड़कों के किनारे पार्किंग से बचने की अपील की गई है, ताकि यातायात का सामान्य प्रवाह बाधित न हो.
देखें एडवाइजरी
यात्रा से पहले योजना बनाएं
अगर आप को आपकी ट्रेन है, फ्लाइट है या फिर आपको किसी जरूर काम से जाना है और प्रभावित रूट्स से यात्रा आपके लिए आसान रहती है; तो बेहतर रहेगा कि आप पहले से ही योजना बना कर चलें. घर से निकलने से पहले देखें कि कौन से रूट्स चालू हैं और तय समय से पहले निकलें, क्योंकि अगर किसी कारण से ट्रैफिक की समस्या रहती है, तो आपका समय बर्बाद न हो. इसके अलावा, आप मेट्रो से भी सफर कर सकते हैं और साथ ही, जरूरी है कि आप वक्त-वक्त पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा लेटेस्ट ट्रैफिक एडवाइजरी देखते रहे.