हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'1 करोड़ दो वरना कुत्ते की मौत मारेंगे'; ज्वैलर पर फायरिंग करके मांगी रंगदारी, सिक्योरिटी गार्ड ने सुनाई आंखों देखी

Delhi Jeweller Ransom Demand Update: ज्वैलरी शोरूम पर फायरिंग करके एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। पुलिस को सिक्योरिटी गार्ड ने आंखों देखी सुनाई, जिसे हमलावरों ने सबसे पहले धमकाया और धमकी भरी पर्ची उसके आगे फेंकी।

विज्ञापन
Sehgal Jewellers Delhi

Delhi Jeweller Ransom Demand: दिल्ली के एक सुनार से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। उसके मुखर्जी नगर स्थित शोरूम पर बीते दिन बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। हालांकि फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन शोरूम को काफी नुकसान पहुंचा है। भागते समय हमलावरों ने शोरूम के अंदर एक पर्ची फेंकी, जिस पर धमकी भरा मैसेज लिखा था। सुनार को धमकी दी गई है कि अगर उसने एक करोड़ रुपये नहीं दिए तो कुत्ते की मौत मारेंगे। गोलियों से छलनी कर देंगे। पर्ची में किसी B कंपनी एसोसिएट का नाम लिखा है। बदमाशों ने खुद को बंबीहा गैंग का मेंबर भी बताया हुआ है।

यह भी पढ़ें:वो 7 चेहरे, जिनके सीने में दफन कोलकाता रेप-मर्डर केस में दरिंदगी का सच! शुरू हुआ पॉलीग्राफी टेस्ट

सिक्योरिटी गार्ड को सबसे पहले धमकाया

वहीं धमकी मिलते ही सुनार दहशत में आ गया। वहीं शोरूम स्टाफ भी काफी डरा हुआ है। फायरिंग की खबर मिलते ही मुखर्जी नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच की। शोरूम स्टाफ के बयान दर्ज करके रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया। इसमे पुलिस शोरूम और इसके आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। वहीं शोरूम के सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी शिफ्ट शुरू होने वाली थी। वे अपनी स्कूटी पार्क कर रहे थे कि एक बाइक पर 2 युवक उनके पास आए और गाली गलौज करते हुए ललकारने लगे। उन्होंने उसे धमकी दी कि वह चुपचाप यही खड़ा रहे, वरना गोली मार देंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मदरसे में बच्चियों के प्राइवेट पार्ट छूता था मौलवी, करतूत हुई उजागर तो 5 से रेप का खुलासा

दिल्ली के ज्वैलर्स में दहशत का माहौल

सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि इससे पहले वह कुछ कर पाता दोनों शोरूम की तरफ चले गए और फायरिंग करने लगे। उन्होंने 4 से 5 राउंड फायरिंग की। दोनों युवकों ने हेलमेट पहना हुआ था, इसलिए वह उनके चेहरे नहीं देख पाया। भागते समय वे उसके पास एक पर्ची फेंक गए, जो उन्होंने शोरूम के मालिक को दी तो पता चला कि रंगदारी मांगी गई है। पुलिस के अनुसार, कैंप मार्केट में स्थित सहगल ज्वैलर्स शोरूम पर फायरिंग हुई है। इस तरह सरेआम फायरिंग होने से दिल्ली के सुनारों में दहशत का माहौल है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की है। साथ ही ज्वैलर मार्केट के आसपास गश्त बढ़ाने को भी कहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:संभोग के दौरान कंडोम बदलना क्यों जरूरी? रिसर्च में सामने आया सबसे बड़ा खतरा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola