हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

द्वारका ISKCON में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव, उमड़ा जनसैलाब, डॉ. यास्मीन सिंह ने दी प्रस्तुति

Janmashtami Celebration in ISKCON: देशभर में धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया। इसकी धूम दिल्ली के द्वारका ISKCON मंदिर में भी देखने को मिली। यहां पर प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना डॉ. यास्मीन सिंह ने प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
Photo Credit- ANI

Janmashtami Celebration in ISKCON: देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया गया। हर तरफ जन्माष्टमी के उत्सव देखने को मिले। ऐसा ही भव्य उत्सव दिल्ली के द्वारका स्थित इस्कॉन मंदिर में भी मनाया गया। जहां पर भारी तादाद में लोग शामिल हुए। मंदिर में इस खास मौके पर प्रस्तुति देने के लिए प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना डॉ. यास्मीन सिंह पहुंची। उन्होंने इस उत्सव में शामिल होने पर कहा कि ‘मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं, जो इस मौके पर प्रस्तुति देने का अवसर मिला।’

लाइटों और फूलों की भव्य सजावट

ISKCON मंदिर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर खूबसूरती के साथ सजाया गया। इस दौरान मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक सजावट से एक खास रूप दिया गया। यह भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। भारी संख्या में भक्त भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना में भाग लेने के लिए पहुंचे। इसमें भक्तों को मन मोहने का काम किया नृत्यांगना डॉ. यास्मीन सिंह ने। उनकी प्रस्तुति से ऐसा लगा जैसे श्रीकृष्ण की लीलाएं जीवंत हो उठी हों, जिसमें दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

ये भी पढ़ें: KFC का चिकन लेकर इस्कॉन के रेस्टोरेंट में घुसा शख्स, किया हंगामा, लंदन का वीडियो वायरल

कौन हैं डॉ. यास्मीन सिंह?

डॉ. यास्मीन सिंह प्रसिद्ध क्लासिकल डांसर हैं। उन्होंने इस खास मौके पर ISKCON मंदिर आने पर खुशी जताई। नृत्यांगना ने कहा कि ‘मैं मध्य प्रदेश से आई हूं और मेरी साथी कलाकार देश के अलग-अलग हिस्सों से आए हैं।’ वह आगे कहती हैं कि ‘हमने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नृत्य प्रस्तुत किया था। मैं आज जन्माष्टमी के अवसर पर प्रस्तुति देकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं। हम बहुत खुश हैं कि दर्शकों ने भी हमारी प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया।’

ये भी पढ़ें: Banke Bihari Temple में चढ़ी 200 के नोटों से बनी ड्रेस, राजस्थान के भक्त ने की डोनेट

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें