Delhi Jal Board Water Timings: संगम विहार AC- 49 के क्षेत्रों में कितने बजे आएगा पानी? चेक करें सुबह-शाम की टाइमिंग

Delhi Jal Board Timings: दिल्ली जल बोर्ड ने संगम विहार AC-49 और तुगलकाबाद एक्सटेंशन के लिए पानी का आधिकारिक टाइमटेबल जारी किया है, जिसें संगम विहार AC-49 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में कितने-कितने बजे पानी छोड़ा जाता है, इसके बारे में बताया गया है. जानिए भीषण गर्मी के बीच आपके ब्लॉक और गली में सुबह-शाम किस समय होगी पानी की सप्लाई.

Delhi Jal Board Water Timings Sangam Vihar

दिल्ली जल बोर्ड का पानी संगम विहार में कितने बजे आता है? (Image: AI)

खबर की मुख्य बातें:-

विज्ञापन
  • राजधानी दिल्ली के संगम विहार AC-49 के अंतर्गत आने वालों क्षेत्रों में दिल्ली जल बोर्ड पानी की सप्लाई अलग-अलग समय करती है.
  • संगम विहार के कुछ इलाकों में सुबह 3 बजे ही सप्लाई दे छोड़ दी जाती है, तो कुछ इलाकों में सुबह 5 बजे.
  • दिल्ली जल बोर्ड संगम विहार के ज्यादातर इलाकों में दो टाइम सुबह और शाम पानी छोड़ता है, जबकि अनधिकृत कॉलोनियों में सिर्फ सुबह ही पानी आता है.

राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के कारण पानी की मांग तेजी से बढ़ी है. कई इलाकों में लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है, जिससे रोजमर्रा के घरेलू काम निपटाने में काफी परेशानी आ रही है. ऐसे में हम आपको संगम विहार AC-49 के अंतर्गत आने वालों क्षेत्रों में दिल्ली जल बोर्ड कितने बजे पानी छोड़ता है, उसके बारे में बताएंगे. विभाग ने इसको लेकर आधिकारिक टाइमटेबल भी जारी किया है, जिसे देखकर आप अपने एरिया में पानी की सप्लाई की टाइमिंग चेक कर सकते हैं. विभाग का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पानी के मुख्य बूस्टर पंपिंग स्टेशनों (BPS) और अंडरग्राउंड जलाशयों (UGR) से सही समय पर पानी छोड़ा जाए ताकि घनी आबादी वाले इन क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को अपनी जरूरत का पानी आसानी से मिल सके.

विज्ञापन

तुगलकाबाद एक्सटेंशन की गली नंबर 1 से 37 के लिए पानी का शेड्यूल

दिल्ली जल बोर्ड के आधिकारिक सूची के अनुसार, तुगलकाबाद एक्सटेंशन के अलग-अलग हिस्सों में पानी की टाइमिंग तय कर दी गई है. इस क्षेत्र की गली नंबर 1 से 28 तक के निवासियों को अब सुबह 3:00 बजे से लेकर सुबह 11:00 बजे तक पानी की सप्लाई मिलेगी. इसके बाद शाम के समय यहां 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक पानी छोड़ा जाएगा, ताकि लोगों अगले दिन सुबह तक पानी कमी का सामना न करना पड़े. वहीं, इसी कॉलोनी की गली नंबर 29 से 37 के बीच पानी आने का समय सुबह 3:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक और शाम को 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक निर्धारित किया गया है. जल बोर्ड के अनुसार, यह नियमित व्यवस्था सामान्य दिनों के लिए तय की गई है.

विज्ञापन
संख्या नंबरक्षेत्रएरिया सुबह पानी की सप्लाईशाम को पानी की सप्लाई
1संगम विहार AC-49Gali No. 1 to 28, Tughlakabad Extension03:00 AM – 11:00 AM05:00 PM – 10:00 PM
2संगम विहार AC-49Gali No. 29 to 37, Tughlakabad Extension03:00 AM – 09:00 AM05:00 PM – 09:00 PM
3संगम विहार AC-49Gali No. 8 to 17, Tughlakabad Extension03:00 AM – 07:00 AM04:00 PM – 06:00 PM
4संगम विहार AC-49TA Block, Tughlakabad Extension05:00 AM – 09:30 AM04:00 PM – 06:00 PM
5संगम विहार AC-49D, E, F, F-II, G-12, H-16, I, I-II, J-1st, J-III, K-19, K-1st/18, Sangam Vihar U/A Colony03:00 AM – 07:00 AM—

गली नंबर 8 से 17 और टीए ब्लॉक में सुबह-शाम इस समय आएगा पानी

तुगलकाबाद एक्सटेंशन के ही अन्य हिस्सों में भी पानी की सप्लाई की टाइमिंग सेट है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यहां की गली नंबर 8 से 17 में रहने वाले लोगों के लिए सुबह 3:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक पानी की सप्लाई की जाएगी, जबकि शाम को यह समय 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा. इसके अतिरिक्त, टीए ब्लॉक (TA Block) तुगलकाबाद एक्सटेंशन में पानी की टाइमिंग सुबह 5:00 बजे से सुबह 9:30 बजे तक और शाम के वक्त 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक तय की गई है. इस निश्चित समय की वजह से अब उपभोक्ताओं को पानी के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

संगम विहार की अनधिकृत कॉलोनियों में पानी की सप्लाई का समय

बात करें संगम विहार की कई अनधिकृत कॉलोनियों (U/A Colony) के लिए भी दिल्ली जल बोर्ड ने इन इलाकों में भी पानी की सप्लाई जारी रखी हुई है. संगम विहार के ब्लॉक D, E, F, F-II, G-12, H-16, I, I-II, J-1st, J-III, K-19 और K-1st/18 जैसे प्रमुख रिहायशी ब्लॉकों में पानी की सप्लाई मुख्य रूप से सुबह के समय दी जाएगी. यहां पानी चालू होने का समय सुबह 3:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक रहेगा, इन इलाकों में शाम के समय पानी की सप्लाई नहीं होती है. जल विभाग ने साफ किया है कि किसी भी तकनीकी खराबी, बिजली कटौती या पाइपलाइन में ब्रेकडाउन होने की स्थिति में इस पंपिंग टाइमिंग में थोड़ा बदलाव हो सकता है, इसलिए उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे पानी का सही तरीके से संचय करके रखें.

विज्ञापन

मुख्य निष्कर्ष:-

दिल्ली जल बोर्ड ने संगम विहार AC-49 और तुगलकाबाद एक्सटेंशन के विभिन्न इलाकों के लिए पानी की सप्लाई का तय टाइमटेबल जारी है, ताकि लोग पहले से तैयारी कर सकें और पानी की कमी से बच सकें. हालांकि, तकनीकी खराबी, बिजली कटौती या पाइपलाइन में किसी समस्या की स्थिति में पानी की सप्लाई का समय बदल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ