Delhi Jal Board water crisis two days: दिल्लीवासियों के लिए काम की खबर है। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने जानकारी दी है कि दिल्ली में दो दिन के लिए पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। डीजेबी ने कहा कि फ्लोमीटर की स्थापना के चलते सिविल लाइंस, कमला नगर, शक्तिनगर, करोल सहित कई इलाकों में पानी की किल्लत रहेगी। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि समय रहते पानी के अन्य विकल्प तलाश कर लें।
दिल्ली जल बोर्ड ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि फ्लोमीटर की स्थापना के काम की वजह से कई इलाकों में पानी की किल्लत हो सकती है। इसकी वजह से 2 और 3 नवंबर को दिल्ली के कई इलाकों में पानी सप्लाई प्रभावित हो सकती है। ऐसे में बोर्ड ने दिल्लीवासियों को अलर्ट कर कहा कि पानी की किल्लत से बचने के लिए पानी का स्टॉक जरूरी मात्रा में पहले से कर लें, ताकि फ्लोमीटर की स्थापना के दौरान कोई असुविधा न हो।
ये भी पढ़िए: Delhi Air Quality: ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, नोएडा में AQI 274 दर्ज
2 दिन पानी की किल्लत रहेगी
दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने कहा कि फ्लोमीटर की स्थापना के काम के कारण चंद्रावल जल उपचार संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) गुरुवार से दो दिनों के लिए बंद रहेगा। चंद्रावल संयंत्र 2 नवंबर को सुबह 10 बजे से बंद रहेगा और इस प्रकार 2 नवंबर की शाम और 3 नवंबर की सुबह कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति उपलब्ध होगी। प्रभावित इलाकों में सिविल लाइंस, हिंदू राव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़ गंज और एनडीएमसी इलाके शामिल हैं। डीजेबी ने कहा कि राजिंदर नगर, पटेल नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी के आसपास के इलाकों आदि में भी आपूर्ति प्रभावित होगी।
ये भी पढ़िए: DU Semester Exam: डीयू में 13 दिसंबर से शुरू होंगे सेमेस्टर एग्जाम, क्या है फॉर्म भरने की आखिरी तारीख?
वहीं, दिल्ली जल बोर्ड ने इमरजेंसी के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।राजिंदर नगर इलाके में रहने वाले निवासी 011-29742340 पर कॉल कर अपनी असुविधा के हल के लिए जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा 011- 23819045 पर कॉल कर चंद्रावल जल उपचार संयंत्र पर भी कॉल कर पानी की सप्लाई के बारे में अपडेट हासिल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
18 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
19 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
21 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
21 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
21 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
23 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 day agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines