Delhi IAS Coaching Centre Tragedy Updates: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में बने राउ IAS कोचिंग सेंटर हादसे ने कभी न भूलने वाला जख्म दिया है। शनिवार को सेंटर के बेसमेंट में बारिश का पानी भर गया। बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में स्टूडेंट्स स्टडी कर रहे थे कि अचानक बारिश का पानी भरने लगा। इससे पहले की स्टूडेंट्स बाहर निकल पाते करीब 10 फीट पानी भर गया और 3 स्टूडेंट्स फंस गए, जिनमें एक लड़की भी थी।
तीनों को बचाया नहीं जा सका, गंदे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। बचाव दल को तीनों की लाशें मिलीं। श्रेया यादव, नवीन डालविन और तानिया सोनी तीनों की जान बचाई जा सकती थी, लेकिन बेसमेंट में पानी भरने के बाद हालात ऐसे बन गए कि उनकी मौत हो गई। बेसमेंट से बचकर निकले स्टूडेंट हृदयेश ने उस वक्त का आंखों देखा मंजर सुनाया तो वह फूट-फूट कर रोने लगा। उसने कहा कि वह दोनों लड़कियों की उन आंखों को नहीं भूल सकता, जो मदद तलाश रही थीं।
गेट जाम, गंदा पानी और बिजली का जाना
हृदयेश और रमेश के अनुसार, 15 से 50 स्टूडेंट्स लाइब्रेरी में थे। NDRF ने करीब 15 स्टूडेंट्स रेस्क्यू किए, लेकिन उन तीनों को नहीं बचाया जा सका। समय पर मदद मिलती तो जान बच सकती थी, लेकिन पानी भरते ही बायोमीट्रिक गेट लॉक हो गया। स्टूडेंट्स कुर्सियों पर चढ़ गए। बाहर खड़े लोगों ने रस्सियां फेंकी, लेकिन गंदा पानी होने रस्सियां वे पकड़ नहीं पाए। बिजली भी बंद हो गई तो अंधेरे में कोई नजर नहीं आया। श्रेया, तानिया और नवीन तीनों कुर्सियों पर खड़े थे।
श्रेया और तानिया मदद के लिए चिल्ला रही थीं। हाथ जोड़ मदद मांग रही थीं, लेकिन बेबसी का मंजर था। नवीन ने उन्हें संभालने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई कुछ नहीं कर पाया। धीरे-धीरे दोनों की आवाज बंद हो गई। उनके मुंह में पानी भरने लगा था। एक युवक पानी में कूदा, लेकिन वह भी उन तक नहीं पहुंचा पाया। पानी ऐसे बह रहा था, जैसे दरिया हो। तीनों की मौत पानी में डूबने से हुई। पानी भरते ही NDRF को फोन कर दिया था, लेकिन शायद किस्मत को कुछ और मंजूर था।
MCD के अधिकारियों से पूछताछ करेगी पुलिस
दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। दिल्ली पुलिस MCD के अधिकारियों से पूछताछ करेगी, जिनके ऊपर ओल्ड राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर्स की जिम्मेदारी थी। चाहे ड्रेनेज सिस्टम से जुड़ी समस्या हो या बिल्डिंग का नक्शा पास करने से लेकर NOC इशू करना हो, सभी मुद्दों को लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी। मामला लापरवाही का है तो ऐसे में उन एमसीडी अधिकारियों पर भी गाज गिरना तय माना जा रहा है। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को हादसे की मजिस्ट्रेट जांच कराकर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।
पुलिस-NDRF भी हादसे की जिम्मेदार
हादसे के विरोध में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स ने दिल्ली पुलिस और NDRF को भी श्रेया, तानिया और नवीन की मौत का जिम्मेदार ठहराया। क्योंकि फोन करके हालात बताने के बावजूद दोनों हादसास्थल पर देरी से पहुंचे। शाम के करीब 7 बजे थे और बेसमेंट का दरवाजा लॉक हो चुका था। बिजली भी ठप हो गई थी। स्टूडेंट्स पानी में फंसे थे। अगर समय रहते NDRF के गोताखोर उन्हें निकाल लेते तो तीनों की जान बच जाती। पानी कितना था, इसका अंदाजा इस बात से लगा लीजिए कि सेंटर के बाहर लगने वाली रेहड़ी भी डूब गई थी। उसका मालिक स्टूडेंट्स की मदद करने में जुटा था।
यह भी पढ़ें:Rau’s IAS कोचिंग के बेसमेंट में कैसे भरा पानी? शुरुआती जांच में पुलिस ने बताईं 2 वजहें!
हाईकोर्ट में याचिका दायर
राउ IAS कोचिंग सेंटर में हुआ हादसा दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है। राष्ट्रीय प्रवासी मंच ने जनहित याचिका दायर करके दिल्ली में पढ़ रहे स्टूडेंट्स की सेफ्टी सुनिश्चित करने की मांग की है। हादसे में मारे गए स्टूडेंट्स के लिए मुआवजा भी मांगा गया है। याचिका में मांग की गई है कि दिल्ली में दूसरे राज्यों से आने वाले स्टूडेंट्स की सेफ्टी के लिए गाइडलाइन बनाई जाए। याचिका में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार, MCD और राउ IAS कोचिंग सेंटर को मालिक को पार्टी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें:लापरवाही की बाढ़ में डूब गए 3 स्टूडेंट्स; बेसमेंट को स्टोर रूम दिखाकर ली थी परमिशन, बना दी लाइब्रेरी!
मालिक गिरफ्तार, LG ने मांगी रिपोर्ट
BNS की धारा 105, 106(1), 152, 290 और 35 के तहत FIR दर्ज हुई है। दिल्ली पुलिस ने कोचिंग सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता और को-ऑर्डिनेटर देशपाल सिंह को पकड़ लिया। उन्हें कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में लिया गया है। वहीं LG वीके सक्सेना ने हादसे की जांच रिपोर्ट तलब कर ली है। उन्होंने डिविजनल कमिश्नर को 2 दिन में रिपोर्ट देने को कहा है। मेयर शेली ओबेरॉय ने म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ दिल्ली (MCD) को उन सभी संस्थानों की जांच करने के आदेश दिए हैं, जो बेसमेंट में अवैध रूप से गतिविधियां कर रहे हैं। बेसमेंट में लाइब्रेरी या क्लास लगाने वाले 13 कोचिंग सेंटर तो सील भी कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:PhD कर रहा था नवीन तो IAS बनने दिल्ली आई थी श्रेया; UPSC कोंचिग में जान गंवाने वाले तीनों स्टूडेंट्स कौन?
संबंधित खबरें
15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
2 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
5 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
6 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
8 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने CM रेखा से क्यों की 100 करोड़ के राहत कोष की मांग?
10 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
11 hrs ago'दिल्ली में प्रदूषण पर क्या कर रही सरकार'; SC ने केंद्र से मांगा जवाब
11 hrs agoदिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
15 hrs agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
16 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines