Delhi High court verdict FIR not quashed on settlement kidnappers and parents: दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है कि कथित किडनैपर्स और नाबालिग बच्चे के माता-पिता के बीच समझौते के आधार पर आपराधिक कार्यवाही को रद्द नहीं किया जा सकता है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ आईपीसी की धारा 363 (अपहरण) के तहत दंडनीय अपराध के लिए 2017 में दिल्ली के भलस्वा डेयरी पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर विचार कर रही थी। आरोपियों ने दलील दी कि मामला उनके और नाबालिग लड़की के माता-पिता के बीच सुलझ गया है और वर्तमान आपराधिक कार्रवाई जारी रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा।
समझौते की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए
वकील ने दलील दी कि आरोपी दंपत्ति बच्चे की देखभाल कर रहे थे और उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसका अपहरण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि नरम रुख अपनाया जा सकता है क्योंकि कुछ चिकित्सीय समस्याओं के कारण दंपत्ति माता-पिता नहीं बन सके। हालांकि, अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि आरोपी निशा और कपिल को बच्चे के अपहरण के बारे में पता था क्योंकि उन्होंने आरोपी रूबीना से 20,000 रुपये में बच्चा खरीदा था और समाज के व्यापक हित में इस तरह के समझौते की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
https://twitter.com/khursheed_09/status/1732798794637730017
ये भी पढ़ें: महिला अफसरों के प्रमोशन के लिए सेना 31 मार्च तक तैयार कर ले पॉलिसी- अटार्नी जनरल से बोले सीजेआई चंद्रचूड़
बेहद परेशान करने वाली स्थिति
मजिस्ट्रेट को दिए अपने बयान में नाबालिग लड़की ने बताया कि आरोपी रूबीना ने उसका और उसके छोटे भाई का अपहरण कर लिया था और फिर उसने उसे और उसके भाई को आरोपी कपिल और निशा को सौंप दिया था। नाबालिग लड़के ने शोर मचाया था। इसलिए आरोपियों ने उसे वापस छोड़ दिया था। इस मामले में कोर्ट ने कहा कि यह मामला अनोखा है एक तरफ, एक बेहद परेशान करने वाली स्थिति है, जहां एक तीन साल की नाबालिग लड़की को उसके छोटे भाई के साथ अपहरण कर लिया गया और बाद में आरोपी द्वारा एक जोड़े को बेच दिया गया। जबकि अपराधी का यह कृत्य अपने आप में परेशान करने वाला है, जटिलता की एक नई परत उभर कर सामने आई है क्योंकि बच्चे के माता-पिता ने हाल ही में आरोपी व्यक्तियों के साथ समझौता किया है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में विंटर वैकेशन की तारीख घोषित, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया सर्कुलर
उच्च न्यायालय ने कहा कि विचाराधीन अपराध को इस तथ्य से खत्म नहीं किया जा सकता है कि अपहरणकर्ताओं ने बच्चे की देखभाल की है और वह अपहरणकर्ताओं या अपराधियों से जुड़ी हुई है। इसमें कहा गया कि इस अदालत को वर्तमान एफआईआर और उससे उत्पन्न कार्रवाई को रद्द करने का कोई कारण नहीं मिला। इसलिए उनकी याचिका खारिज की जाती है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
54 mins agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
4 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
4 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
7 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
7 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
9 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
9 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines