दिल्ली के सरकारी स्कूलों में विंटर वैकेशन की तारीख घोषित, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया सर्कुलर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए सर्दी की छुट्टियों का कार्यक्रम जारी हो गया है।

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में विंटर वैकेशन की तारीख घोषित, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया सर्कुलर

delhi school news

विज्ञापन

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने राजधानी के सरकारी स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों को लेकर सर्कुलर जारी कर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए सर्दियों की छुट्टियां एक जनवरी 2024 से छह जनवरी 2024 तक तय की गई हैं। इससे पहले वायु प्रदूषण के चलते नवंबर में भी स्कूल बंद किए गए थे।

विज्ञापन

सर्कुलर में कहा गया है कि पहले विंटर वैकेशन एक जनवरी 2024 से लेकर 15 जनवरी 2024 तक तय की गई थी। लेकिन दिल्ली में हवा की खराब गुणवत्ता से छात्र प्रभावित न हों इसके लिए नौ नवंबर 2023 से 18 नवंबर 2023 तक भी सर्दियों की छुट्टी घोषित की गई थी। अब इसके बचे बाकी दिनों की घोषणा की गई है।

इसमें आगे कहा गया है कि दिल्ली के सभी स्कूलों के प्रमुखों को यह निर्देश दिया जाता है कि यह सूचना शैक्षणिक/गैर शैक्षणिक, छात्रों और अभिभावकों समेत सभी हितधारकों के साथ साझा कर दी जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ