Delhi: दिल्ली हाईकोर्ट से शनिवार को आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने MCD स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के दोबारा चुनाव पर रोक लगा दी है। यह चुनाव 27 फरवरी को होने थे। कोर्ट ने एलजी कार्यालय, एमसीडी और नवनिर्वाचित मेयर शैली ओबरॉय को नोटिस भेजा है।
कोर्ट ने खास निर्देश दिया है कि पिछले मतदान के बैलट पेपर, सीसीटीवी और उपलब्ध अन्य चीजें संभालकर रखे जाएं। कोर्ट ने अगली सुनवाई 27 फरवरी को तय की है। साथ ही मेयर को जवाब देने के लिए कहा है।
मारपीट के बाद दोबारा चुनाव कराने का हुआ था ऐलान
शुक्रवार को मारपीट के बाद सदन को चुनाव तक यानी 27 फरवरी तक के लिए टाल दिया गया था। मेयर शैली ने कहा था कि 27 फरवरी को दोबारा चुनाव होगा। भाजपा दोबारा चुनाव कराने का विरोध कर रही थी। इसलिए पार्षदों ने दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी लगा दी। भाजपा ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की है।
दो भाजपा पार्षदों ने लगाया धांधली का आरोप
दरअसल, दिल्ली नगर निगम के स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए भाजपा पार्षद शिखा रॉय और कमलजीत सहरावत ने दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि चुनाव के दौरान नवनिर्वाचित मेयर शैली ने एक वोट को अवैध करार दे दिया था। जिसका भाजपा ने विरोध किया था। इस दौरान आप और भाजपा पार्षदों के बीच जमकर हंगामा हुआ था। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई थी।
वहीं कोर्ट के फैसले पर मेयर शैली ओबरॉय ने कहा कि इस ऑर्डर को मैं जीत मानती हूं। कल जो हुआ, सबने देखा। कैसे भाजपा पार्षद ने मुझ पर हमला किया। यह शर्मनाक घटना थी।
यह भी पढ़ें: बंगाल में केंद्रीय मंत्री निशित प्रमाणिक के काफिले पर बमबाजी-फायरिंग, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, देखें VIDEO
(Provigil)
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
12 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
12 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
17 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
21 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines