---विज्ञापन---

प्रदेश

बंगाल में केंद्रीय मंत्री निशित प्रमाणिक के काफिले पर बमबाजी-फायरिंग, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, देखें VIDEO

West Bengal: पश्चिम बंगाल में शनिवार को भाजपा नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशित प्रमाणिक के काफिले पर हमला हुआ है। केंद्रीय मंत्री का काफिला कूचबिहार के दिनहाटा से गुजर रहा था, तभी उन पर पत्थर, लाठी-डंडे और बम से हमला किया गया। हमले में मंत्री निशित सुरक्षित हैं। कानून व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस […]

West Bengal: पश्चिम बंगाल में शनिवार को भाजपा नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशित प्रमाणिक के काफिले पर हमला हुआ है। केंद्रीय मंत्री का काफिला कूचबिहार के दिनहाटा से गुजर रहा था, तभी उन पर पत्थर, लाठी-डंडे और बम से हमला किया गया। हमले में मंत्री निशित सुरक्षित हैं। कानून व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े हैं।

प्रमाणिक ने हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी समर्थित गुंडों ने उन पर हमला किया। यहां लोकतंत्र ध्वस्त हो गया है। यहां मंत्री-नेता सुरक्षित नहीं है। प्रशासन अनदेखी कर रहा है, जो पत्थरबाजी और बमबाजी कर रहे हैं, पुलिस उन्हें संरक्षित कर रही है।

---विज्ञापन---

कूचबिहार से सांसद हैं प्रमाणिक

दरअसल, केंद्रीय राज्य मंत्री निशित प्रमाणिक कूचबिहार से सांसद हैं। वे शनिवार को दिनहाटा में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहे थे। तभी रास्ते में सताई इलाके में उनके काफिले पर लाठी, डंडो और पत्थरों के साथ-साथ बम से हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद तमाम भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

---विज्ञापन---

हमलावरों को रास्ते से हटाने के लिए बल का प्रयोग करते हुए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। हमले से नाराज भाजपा कर्मियों ने तृणमूल के खिलाफ जमकर बवाल काटा है। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

बवाल का वीडियो देखिए

आधार खो चुकी है टीएमसी, इसलिए कर रहे हमले

निशित प्रमाणिक ने कहा है कि राज्य भर में जनप्रतिनिधियों के ऊपर हमले करना तृणमूल की मानसिकता बन चुकी है। वह इसलिए कि तृणमूल अपना आधार खो चुकी है। उनके पास डराने और धमकाने का ही एक मात्र रास्ता बचा है। उन्होने यह भी कहा कि उनपर जितना बार हमला होगा, उनके समर्थक जवाब में फूल बरसाएंगे।

---विज्ञापन---

अमर देव पासवान की रिपोर्ट।

यह भी पढ़ेंCongress Plenary Session: सोनिया गांधी का केंद्र पर हमला, कांग्रेस के आंतरिक लोकतंत्र पर कही ये बात

First published on: Feb 25, 2023 05:12 PM
End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola