---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

गर्मी ने किया हाल बेहाल, AC भी फेल! दिल्ली में कब होगी बारिश, जानें IMD का अपडेट

Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी का आलम ऐसा हो गया है कि एसी भी फेल होने लगा है। मौसम विभाग ने 3 दिन पहले ही राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था। अब सभी को बारिश का इंतजार है। जानिए दिल्ली में मानसून कब देगा दस्तक।

---खबर नीचे जारी है---

Delhi Weather: भारत के उत्तरी राज्यों में इन दिनों लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। राजधानी दिल्ली में IMD ऑरेंज अलर्ट जारी कर चुका है। मंगलवार को भी यहां तापमान 45 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही थी। वहीं, दिल्ली के कुछ इलाकों का तापमान जैसे कि आयानगर में 45.3 डिग्री था। ऐसे में अब दिल्लीवासियों को राहत की सांस तब ही मिलेगी जब मानसून दस्तक देगा। मगर कब होगी दिल्ली में बारिश? आइए जानते हैं।

चढ़ता सूरज भी लोगों को कर रहा त्रस्त

दिल्ली में गर्मी का आलम ऐसा है कि सुबह 5 बजे भी लोगों को इसका सामना करना पड़ रहा है। जैसे-जैसे सूरज चढ़ रहा है, वैसे-वैसे गर्मी तेज हो रही है। हीटवेव्स की वजह से लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। लू के थपेड़े शरीर पर इस तरह हमला कर रहे हैं कि लोगों का दिन के समय बाहर निकलना ही मुश्किल हो गया है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- आग उगल रही धरती, दिल्ली-NCR में भयंकर गर्मी; कैसा रहेगा आज का हाल? जानें IMD अपडेट

क्या है गर्मी बढ़ने का कारण?

दिल्ली में इतनी अधिक गर्मी पड़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि क्लाइमेट चेंज। मानसून की देरी। इसके अलावा, दिल्ली में वाहनों का प्रति वर्ष बढ़ना जिससे पॉल्यूशन लेवल इंक्रीज हो रहा है, यह भी गर्मी का कारण हो सकता है। पिछले साल 50 साल के मुकाबले सबसे अधिक लू दिल्ली में चली थी, जिससे जाहिर है कि इस वर्ष भी उसका असर दिखाई पड़ रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

कब होगी मानसून की एंट्री?

हालांकि, मौसम विभाग ने 11 जून के लिए बारिश होने की आशंकाएं जताई थी। मगर ताजा अपडेट के मुताबिक, कल यानी 12 जून को बारिश के आसार हैं। 12 से 18 जून के बीच मानसून की पूरी तरह दिल्ली में एंट्री हो सकती है। मगर जबतक बारिश नहीं होती है, तब तक लोगों को तेज गर्मी से बचने की जरूरत है। आमतौर पर दिल्ली में मानसून 27 जून के आसपास पहुंचता है लेकिन इस बार थोड़ा पहले आने की संभावनाएं हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने दिल्ली में पड़ रही तेज गर्मी को मद्देनजर रखते हुए लोगों से खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को घर में रहने की सलाह दी है। IMD के अनुसार, गर्म हवाओं के संपर्क में आने से स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- गर्मी से झुलस रही दिल्ली, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, लू से बचने के लिए अपनाएं ये देसी नुस्खे 

First published on: Jun 11, 2025 08:43 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola