नई दिल्ली: दिल्ली सरकार दिल्ली में सभी नागरिकों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं देने और पब्लिक हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी के मद्देनजर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री राजकुमार आनंद शुक्रवार को लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल का अचानक औचक निरीक्षण करने पहुंचे।
ओपीडी का दौरा किया
इस मौके पर उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और ओपीडी का दौरा किया और यहां इलाज करा रहे मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी के साथ अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भी पूछा। स्वास्थ्य मंत्री ने स्टाफ को निर्देश दिए कि इलाज के लिए आने वाले लोगों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले यह सुनिश्चित करें। साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर करने को कहा।
दवा काउंटर पर भीड़भाड़ मैनेज करने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था के दिए निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री राजकुमार आनंद ने निशुल्क दवा काउंटर पर मरीजों और उनके परिजनों से व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से किए जा रहे दावों की हकीकत जानी। साथ ही दवा काउंटर पर भीड़भाड़ को मैनेज करने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था कराने के निर्देश दिए, ताकि अस्पताल में आए लोगों को दवा लेने के लिए ज्यादा मशक्कत न करनी पड़े। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के लिए स्वास्थ्य प्राथमिकता का क्षेत्र है। इसलिए लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल प्रशासन से अस्पताल की अव्यवस्थाओं को दूर करके इसे देश का मॉडल अस्पताल बनाने के निर्देश दिए है।
मरीजों के लिए बनने वाले खाने की गुणवत्ता को खुद चख कर परखा
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री राजकुमार आनंद ने मरीजों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए खुद वहीं भोजन खाया। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा भगवान की सेवा है। मरीजों के साथ मधुरता से व्यवहार किया जाए तो आधा रोग तो वैसे ही दूर हो जाता है,उनके साथ सेवाभाव से व्यवहार किया जाना आवश्यक है। अस्पताल में मरीजों को मिलने वाले आहार में क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ माहौल से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर किया जाना चाहिए।
लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं देना दिल्ली सरकार का मकसद
स्वास्थ्य मंत्री राजकुमार आनंद ने कहा कि केजरीवाल सरकार का उद्देश्य दिल्ली के हर सरकारी अस्पताल को केवल प्राइवेट अस्पतालों से बेहतर बनाना भर नहीं है, बल्कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों को पूरे देश में सबसे बेहतरीन अस्पतालों में से एक बनाना भी है। दिल्ली के नागरिक विश्वस्तरीय सुविधाओं के हकदार हैं और हम इसे हकीकत में बदल रहे है। हम दिल्ली के सभी नागरिकों को बेहतरीन और समान स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देशों का पालन करते हुए दिल्ली के अस्पतालों में ट्रीटमेंट फेसिलिटी को और सुगम बनाया जा रहा है। इसके अलावा मौजूदा अस्पतालों में जरूरी बदलाव करके उन्हें वातानुकूलित बनाया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
59 mins agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
2 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
13 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
16 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
19 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
20 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
22 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines